Delhi Acid Attack : दिल्ली में छात्रा पर एसिड अटैक करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने किया अरेस्ट - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 3, 2026
Daily Lok Manch
अपराध राष्ट्रीय

Delhi Acid Attack : दिल्ली में छात्रा पर एसिड अटैक करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने किया अरेस्ट

राजधानी दिल्ली के द्वारका में बुधवार, 14 दिसंबर सुबह 17 साल की एक लड़की में तेजाब से हमला हुआ था । ये वारदात सुबह करीब साढे़ सात बजे की है। लड़की पर एसिड से हमला करने वाले बाइक पर सवार थे। जिस समय एसिड अटैक हुआ तब पीड़ित लड़की अपनी बहन के साथ थी। उसके कुछ देर बाद ही दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार शाम तक द्वारका में स्कूली छात्रा पर एसिड अटैक करने वाले तीनों आरोपियों को दिल्ली पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। द्वारका डीसीपी एम. हर्षवर्धन ने बताया कि द्वारका में 17 वर्षीय लड़की पर एसिड फेंकने वालों को अरेस्ट कर लिया गया है। पहला आरोपी सुबह ही पकड़ा गया था। उसके पूछताछ के बाद बाकी दो और आरोपियों को पकड़ लिया गया था। पूछताछ की जा रही है। फिलहाल छात्रा का इलाज चल रहा है। बता दें कि द्वारका मेट्रो स्टेशन के पास मोहन गार्डन में किराए से रहने वाली छात्रा पर बाइक सवार बदमाशों ने एसिड अटैक किया था।

Related posts

Rahul Gandhi : पीएम मोदी के विपक्ष पर किए गए जबरदस्त प्रहार के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा- मणिपुर मुद्दे पर प्रधानमंत्री हंस रहे थे और केवल 2 मिनट बोले

admin

अहमदाबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए निशान पब्लिक स्कूल में आम लोगों की तरह लाइन में खड़े होकर वोट डाला

#GujaratElections2022

admin

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में गृह राज्य मंत्री टेनी के पुत्र आशीष मिश्रा की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया फैसला

admin

Leave a Comment