Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
Recent स्पोर्ट्स

VIDEO : टला हादसा : चलती रेलगाड़ी फिर दो हिस्सों में बंटी, ट्रेन का इंजन चार डिब्बों को छोड़ आगे निकल गया, यात्री चलाते रहे, देखें वीडियो

यहां देखें वीडियो 👇



इसी महीने 3 दिसंबर को बिहार के रोहतास में महाबोधि एक्सप्रेस की कपलिंग टूटने की वजह से चलती ट्रेन दो भागों में बंट गई थी। हालांकि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ था। ‌ यह ट्रेन गया से राजधानी दिल्ली जा रही थी। 11 दिन बाद आज एक बार वैसा ही हादसा फिर बिहार में हुआ है। ‌ बुधवार 14 दिसंबर को बिहार के भागलपुर में किऊल-मालदा इंटरसिटी एक्सप्रेस बुधवार को हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची। भागलपुर-किउल रेल खंड पर मालदा से किऊल जाने वाली मालदा-किउल इंटरसिटी की बोगी खुलकर अलग हो गई।

डिब्बों मे सवार रेलयात्री देखकर चिल्लाते रहे सुलतानगंज-घोरघट के बीच अचानक ही कपलिंग खुल गई जिससे ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। ट्रेन की चार बोगियां पीछे रह गईं और कुछ बोगियों इंजन के साथ आगे बढ़ती चली गई। इस दौरान यात्री पटरी पर विपरीत दिशा में जा रहे हैं ट्रेन की बोगियों को देखते रहे। कुछ दूर जाने के बाद इंजन को रोका गया। बताया जा रहा है कि चलती ट्रेन की चार बोगियां खुल कर अलग हो गयी थी। हालांकि डब्बों के अलग होने के बाद चालक ने ट्रेन को रोक दिया था। करीब 1 घंटे बाद ट्रेन को अलग हुई बोगियों को जोड़कर रवाना किया गया। गनीमत रही कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

Leave a Comment