September 10, 2026
Daily Lok Manch
Recent

PM Modi Address To Nation: पीएम मोदी आज रात देश को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे जब देश के सामने आएंगे, तो पूरे देश की धड़कनें तेज होंगी। संसद में महिला आरक्षण बिल को लेकर मचे घमासान के बीच यह संबोधन किसी बड़े टर्निंग पॉइंट से कम नहीं माना जा रहा है। कल ही लोकसभा में 131वां संविधान संशोधन बिल जरूरी बहुमत न मिलने की वजह से गिर गया था। विपक्ष के कड़े विरोध और वोटिंग के दौरान जादुई आंकड़े तक न पहुंच पाने के बाद सरकार के पास अब क्या विकल्प बचे हैं, इसका खुलासा आज रात हो सकता है। पीएम मोदी विपक्ष के नकारात्मक रुख और महिला सशक्तिकरण की राह में आए इस रोड़े पर देश से सीधा संवाद कर सकते हैं।

राजनीतिक गलियारों में इस बात की भी चर्चा है कि क्या सरकार 2029 के लक्ष्य को पाने के लिए किसी वैकल्पिक रास्ते या अध्यादेश पर विचार कर रही है‌ कैबिनेट बैठक में पीएम मोदी ने पहले ही साफ कर दिया है कि वह विपक्ष के इस कदम से बेहद खफा हैं और इसे जनता के बीच ले जाने का मन बना चुके हैं। ऐसे में आज रात का यह भाषण केवल एक सरकारी घोषणा नहीं, बल्कि 2029 के चुनावी रोडमैप की झलक भी हो सकता है। संबोधन से पहले, पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि ‘कल से बीजेपी का अंत शुरू हो गया है, इसलिए उन्हें (पीएम मोदी) आज शाम भाषण देना पड़ रहा है.’

क्या पीएम मोदी महिला आरक्षण को लेकर कोई नई डेडलाइन तय करेंगे? क्या 850 सीटों वाली नई संसद का सपना अब नए सिरे से बुना जाएगा? इन सभी सवालों के जवाब आपको यहां लाइव मिलेंगे। हमारे इस लाइव ब्लॉग के साथ बने रहिए और पाइए पीएम मोदी के भाषण की हर बड़ी बात सबसे पहले

Leave a Comment