Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
Recent

पीएम मोदी का कर्नाटक दौरा, श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक दौरे के दौरान अपनी यात्रा की झलकियां साझा कीं। इस दौरान उन्होंने मांड्या जिले में स्थित श्री आदिचुंचनगिरी महासंस्थान मठ में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन किया।

आध्यात्मिक मूल्यों को बताया राष्ट्र की ताकत

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पवित्र स्थल देश की शाश्वत आध्यात्मिक भावना तथा सेवा और ज्ञान की अटूट परंपराओं के प्रति श्रद्धांजलि है। उन्होंने इसे भारतीय संस्कृति और परंपरा का प्रतीक बताया।

ज्वाला पीठ और कालभैरव मंदिर में की पूजा

दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने ज्वाला पीठ के दर्शन किए और श्री कालभैरव मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने धार्मिक स्थलों के महत्व को रेखांकित किया।

महास्वामीजी को दी श्रद्धांजलि

पीएम नरेंद्र मोदी ने जगद्गुरु परमपूज्य डॉ. बालगंगाधरनाथ महास्वामीजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने महास्वामीजी को आध्यात्मिकता और सेवा का प्रतीक बताते हुए कहा कि उनके प्रयासों ने समाज के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया और अनगिनत लोगों के जीवन को प्रभावित किया।

सोशल मीडिया पर साझा किए अनुभव

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने अनुभव साझा करते हुए मंदिर उद्घाटन को विशेष क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यह स्थल सेवा, ज्ञान और आध्यात्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का केंद्र बनेगा।

Leave a Comment