Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 3, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे कर्नाटक, करोड़ों रुपए का करेंगे उद्घाटन और रखेंगे आधारशिला

(PM Modi karnatak visit) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार से कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर हैं। बता दें कि कल 21 जून है। कल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पीएम मोदी मैसूर में योग करेंगे। साथ ही आज पीएम बेंगलुरु में डॉ. बी. आर. आंबेडकर स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स (बेस) का दौरा करेंगे और बेस विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन करेंगे। वह राष्ट्र को 150 प्रौद्योगिकी हब समर्पित करेंगे और बाद में 27,000 करोड़ रुपए से अधिक की कई रेल और सड़क बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और आधारशिला रखेंगे।

Leave a Comment