पीएम मोदी मुंबई में कल दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 27, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

पीएम मोदी मुंबई में कल दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

मुंबई से 2 नई वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत हो रही हैं। इन तीनों को पीएम मोदी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ये ट्रेन शिरडी,सोलापुर, तुलजापुर, सिद्धवेश्वर, अक्कलकोट, पंढरपुर जैसे तमाम तीर्थ स्थलों को जोड़ेगा। पिछले साल से अब तक देश को 8 नई आधुनिक ट्रेनों का तोहफा दिया गया है। मेक इन इंडिया के तहत बनाई गई वंदे भारत ट्रेन देश के अलग-अलग राज्यों में शुरू की गई है और लोगों की पसंद भी बनी है ऐसे में कल महाराष्ट्र के लोगों को भी दो वंदे भारत ट्रेनों का तोहफा मिलने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 फरवरी को मुंबई से शिरडी और सोलापुर के लिए वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
मुंबई से शिरडी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का किराया-
मुंबई-शिरडी सेमी हाई-स्पीड ट्रेन के थल घाट मुंबई के बाहरी इलाके में कसारा के बीच से चलाया जाएगा। यह वंदे भारत ट्रेन मुंबई-शिरडी के बीच मथल घाट होते हुए जाएगी और 5.25 घंटे में लगभग 340 किलोमीटर तय करेगी। साथ ही चेयर कार और एक्जीक्यूटिव क्लास से मुंबई से नासिक की यात्रा के लिए 550 रुपए से 1,150 रुपए के बीच खर्च करना पड़ सकता है। मुंबई से शिरडी वंदे भारत एक्सप्रेस का सीधा किराया चेयर कार के लिए 800 रुपए और एक्जीक्यूटिव क्लास के लिए 1,630 रुपए के बीच हो सकता है।

Related posts

उदयपुर में तालिबानी हत्या के बाद देश भर में गुस्सा, घटना को हैंडल करने में जुटे गृहमंत्री अमित शाह, इस एजेंसी को सौंपी जांच की जिम्मेदारी

admin

3 जून, शनिवार का पंचांग और राशिफल

admin

VIDEO Indore Temple Collapsed : इंदौर मंदिर हादसे में मरने वालों की संख्या 35 हुई, 20 से ज्यादा घायल, पूरी रात चलता रहा रेस्क्यू, सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमें लापता लोगों की तलाश में जुटी, सीएम शिवराज सिंह घटनास्थल पर पहुंचे, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment