पीएम मोदी का इजरायल में ग्रैंड वेलकम: नेतन्याहू ने बताया 'ग्रेट लीडर', फर्स्ट लेडी के ड्रेस पर सभी की निगाहें - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 18, 2026
Daily Lok Manch
धर्म/अध्यात्म

पीएम मोदी का इजरायल में ग्रैंड वेलकम: नेतन्याहू ने बताया ‘ग्रेट लीडर’, फर्स्ट लेडी के ड्रेस पर सभी की निगाहें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के दौरान कार डिप्लोमेसी का एक और शानदार उदाहरण देखने को मिला। साथ ही इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर पीएम मोदी को सरप्राइज दिया। यह घटना 25 फरवरी 2026 को उनके संयुक्त रात्रिभोज से पहले हुई। नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हिंदी में ट्वीट किया कि हमारे संयुक्त रात्रिभोज से पहले, मैंने पारंपरिक भारतीय पोशाक पहनकर अपने मित्र प्रधानमंत्री मोदी को चौंका दिया।


इस तरह के वाकयों ने भारत-इजरायल के मजबूत संबंधों को और मजबूत किया। नेतन्याहू का यह पारंपरिक भारतीय परिधान पहनना सॉफ्ट डिप्लोमेसी का बेहतरीन उदाहरण है, जो दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान और व्यक्तिगत दोस्ती को दर्शाता है।

इससे पहले यात्रा के दौरान एयरपोर्ट पर भी एक दिलचस्प पल देखा गया, जहां नेतन्याहू ने पीएम मोदी के भगवा पॉकेट स्क्वेयर को अपनी पत्नी सारा नेतन्याहू की भगवा ड्रेस से मैच करते हुए पॉइंट आउट किया, और पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए कहा, “That’s saffron!” जिससे सभी ने ठहाके लगाए।

यह दौरा दोनों देशों के बीच रक्षा, तकनीक और रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने का मौका है, लेकिन नेतन्याहू का यह भारतीय अंदाज वाला सरप्राइज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Related posts

5 दिसंबर, शुक्रवार का पंचांग और राशिफल

admin

7 नवंबर , मंगलवार का पंचांग और राशिफल

admin

2 जून, रविवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment