पापुआ न्यू गिनी के बाद पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया पहुंचे, भारतीय मूल के लोगों से मिले - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 28, 2026
Daily Lok Manch
Recent अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक राष्ट्रीय

पापुआ न्यू गिनी के बाद पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया पहुंचे, भारतीय मूल के लोगों से मिले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन-देशों की यात्रा के तीसरे व अंतिम चरण में ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए। सिडनी में होटल के बाहर ही भारतीय समुदाय ने उनका जबरदस्त स्वागत किया। ये लोग कई घंटों से पीएम मोदी के आने का इंतजार कर रहे थे। लोगों के बीच पीएम से हाथ मिलाने की होड़ मची रही। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने बच्चों से भी बात की और प्यार से उनके सिर पर हाथ फेरा। लोग तिरंगा लिए पीएम मोदी के नारे लगा रहे थे।
इनसे मुलाकात के बाद मोदी यहां से होटल के लिए रवाना हो गए।यहां पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब दिखे। लोगों ने उनके साथ सेल्फी लेने की भी कोशिश की। पीएम मोदी कल भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी आज ही पापुआ न्यू गिनी की यात्रा कर सिडनी पहुंचे हैं। उनके दौरे का ये तीसरा चरण है। पहले चरण में वह जी-7 समिट के लिए जापान के हिरोशिमा पहुंचे थे, दूसरे चरण में प्रशांत देशों की यात्रा पर गए और तीसरे चरण में ऑस्ट्रेलिया पहुंचे हैं।

Related posts

Assembly Election BJP list Realised प्रत्याशियों के नाम पर यू टर्न : जम्मू-कश्मीर में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा हाईकमान ने आज अपने प्रत्याशियों की 2 घंटे के अंदर दो बार लिस्ट जारी की, देखें किसको कहां से मिला टिकट 

admin

ब्रेकिंग: हनुमान जयंती पर शाम को निकाली गई शोभायात्रा में अराजक तत्वों ने तोड़फोड़ कर किया पथराव, फायरिंग में पुलिसकर्मी घायल

admin

23 फरवरी, गुरुवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment