Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

कासगंज में पीएम मोदी ने स्वर कोकिला दिवंगत लता मंगेशकर जी को लेकर की बड़ी घोषणा


विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिन में तीन-तीन चुनावी रैलियां कर रहे हैं। ‌ शुक्रवार सुबह पीएम मोदी ने पहले उत्तराखंड के अल्मोड़ा में जनसभा को संबोधित किया ।‌ उसके बाद उत्तर प्रदेश के कासगंज पहुंचे। कासगंज मैदान में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने स्वर कोकिला महान गायिका दिवंगत लता मंगेशकर जी को लेकर बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि लता मंगेशकर गोवा की बेटी थीं लेकिन वो राम की भक्त थीं और उन्होंने श्रीराम से जुड़े भजनों को अमर कर दिया। देश की एकता का ये सबसे बड़ा उदाहरण है। पीएम मोदी ने कहा कि अयोध्या के एक चौराहे का नाम लता मंगेशकर के नाम पर रखा जाएगा। जो राम मंदिर के दर्शन के लिए जाएगा वो इसी चौराहे से होकर गुजरेगा, तो उसे उनके भजन भी याद आएंगे। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

Leave a Comment