Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 27, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय

महाराष्ट्र में जारी संकट के बीच पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर विदेश रवाना


(PM modi Germany 2 days visit) : छह दिनों से जारी महाराष्ट्र संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर विदेश रवाना हो गए हैं। राजधानी दिल्ली से पीएम मोदी जर्मनी के लिए रविवार सुबह रवाना हुए। जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26-27 जून को जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जर्मनी पहुंचे हैं। पीएम मोदी जर्मनी पहुंचने पर। एयरपोर्ट पर पारंपरिक बैंड की धुन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया गया। पीएम मोदी का स्वागत वीडियो पीएमओ इंडिया द्वारा ट्वीट भी किया गया है। बता दें कि सम्मेलन के दौरान यूक्रेन संघर्ष, हिन्द प्रशांत क्षेत्र की स्थिति, खाद्य एवं ऊर्जा सुरक्षा, जलवायु सहित महत्वपूर्ण वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा होगी।

Leave a Comment