Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने गुजरात के वडोदरा में परिवहन विमान निर्माण की रखी आधारशिला


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के वडोदरा में सी -295 परिवहन विमान निर्माण सुविधा की आधारशिला रखी। रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि भारतीय वायु सेना के लिए C-295 परिवहन विमान का निर्माण टाटा-एयरबस द्वारा किया जाएगा। रक्षा सचिव अरमान गिरिधर के अनुसार, 40 विमान बनाने के अलावा, वडोदरा में यह सुविधा वायु सेना की आवश्यकताओं और निर्यात के लिए अतिरिक्त विमानों का निर्माण करेगी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आधारशिला रखने के बाद, अपने संबोधन में कहा, ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर ग्लोब के इस मंत्र पर आगे बढ़ता भारत आज अपने सामर्थ्य को और आगे बढ़ा रहा है। अब भारत परिवहन विमान का भी बहुत बड़ा निर्माता बनेगा।

आज भारत में इसकी शुरूआत हो रही है। और मैं वो दिन देख रहा हूं जब दुनिया के बड़े यात्री विमान भी भारत में बनेंगे।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा,’आज भारत को दुनिया का बड़ा विनिर्माण हब बनाने की दिशा में हम बहुत बड़ा कदम उठा रहे हैं। भारत आज अपना लड़ाकू विमान, टैंक, पनडुब्बी बना रहा है। इतना ही नहीं भारत में बनी दवाइयां और वैक्सीन भी दुनिया में लाखों लोगों का जीवन बचा रही हैं।’ इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल मौजूद रहे।

Leave a Comment