August 26, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

मैराथन दौड़ को सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, प्रतिभागियों के साथ दौड़ भी लगाई


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राजधानी देहरादून में सुबह अमृत महोत्सव के अंतर्गत रन फॉर यूनिटी अगेंस्ट ड्रग्स को लेकर मैराथन दौड़ में भाग लेने पहुंचे। ‌ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून मैराथन 2022 का फ्लैग ऑफ किया।‌‌ इस मौके पर सैकड़ों लोगों के साथ मुख्यमंत्री धामी भी दौड़े। ‌ उनके साथ राज्य के पुलिस महानिदेशक डीजीपी अशोक कुमार ने भी दौड़ लगाई। ‌मैराथन में 12 देशों के एथलीट समेत देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। बॉलीवुड सिंगर कैलाश खेर इस आयोजन में शामिल होने पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने अपनी प्रस्तुतियां भी दी। ‌ मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं को नए भारत के निर्माण में अपना योगदान देने को कहा।

Leave a Comment