पीएम मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा की स्थापित, देखें ऐतिहासिक तस्वीरें - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 29, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा की स्थापित, देखें ऐतिहासिक तस्वीरें

रविवार शाम करीब छह बजे राजधानी दिल्ली में कड़कड़ाती सर्दी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर इंडिया गेट पर होलोग्राम प्रतिमा को स्थापित किया। इस मौके पर संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश पिछली गलतियों को सुधार रहा है । उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव का संकल्प है कि भारत अपनी पहचान और प्रेरणाओं को पुनर्जीवित करेगा। ये दुर्भाग्य रहा कि आजादी के बाद देश की संस्कृति और संस्कारों के साथ ही अनेक महान व्यक्तित्वों के योगदान को मिटाने का काम किया गया। पीएम मोदी ने कहा कि यह कालखंड ऐतिहासिक है। यह स्थान जहां हम मौजूद हैं, यह भी ऐतिहासिक है। आज हम इंडिया गेट पर अमृत महोत्सव मना रहे हैं। नेताजी की भव्य प्रतिमा डिजिटल स्वरूप में इंडिया गेट पर स्थापित हो रही है। जल्द ही इसकी जगह ग्रेनाइट की विशाल प्रतिमा लगेगी। नेताजी सुभाष की ये प्रतिमा हमारी लोकतांत्रिक संस्थाओं को हमारी पीढ़ियों को राष्ट्रीय कर्तव्य का बोध कराएगी। आने वाली और वर्तमान पीढ़ी को निरंतर प्रेरणा देती रहेगी। पीएम ने कहा कि पिछले साल देश ने नेताजी की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाना शुरू किया है। आज इस अवसर पर सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार भी दिए गए हैं। इस मौके पर पीएम मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related posts

Kishtwar Cloudburst: 15 अगस्त पर सभी कार्यक्रम निरस्त, किश्तवाड़ में त्रासदी के बाद लिया गया फैसला

admin

एक और परंपरा बनेगी इतिहास, महात्मा गांधी की पसंदीदा धुन ‘एबाइड विद मी’ इस बार नहीं बजाई जाएगी, जानिए सरकार ने क्यों किया बदलाव

admin

यह रहेंगी आज की प्रमुख खबरें

admin

Leave a Comment