Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 19, 2026
Daily Lok Manch
मनोरंजन स्पोर्ट्स

विराट कोहली और अनुष्का की बेटी की एक झलक पहली बार प्रशंसकों को दिखाई दी, सोशल मीडिया पर बढ़ा ट्रेंड, ऐसे हुई वायरल तस्वीर



शनिवार को बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मां बनने पर सोशल मीडिया पर खूब छाईं रहीं। ऐसे ही आज टीम इंडिया के स्टार बैट्समैन विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी की झलक दिखने पर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इस शुभ घड़ी का विराट कोहली के लाखों प्रशंसक काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। रविवार को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। मैच के दौरान टीवी स्क्रीन पर विराट कोहली की बेटी वामिका की पहली झलक मैच के दौरान हर किसी को देखने को मिली। विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा स्टैंड्स में अपनी बेटी के साथ खड़ी थीं, उसी वक्त कैमरा उनकी ओर गया। वामिका पिंक ड्रेस पहने अपनी मां अनुष्का की गोद में थीं। पहली बार है जब विराट और अनुष्का की बेटी का चेहरा देखने को मिला है।




Leave a Comment