Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 23, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

पीएम मोदी ने यूपी चुनाव के लिए अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में की आखिरी जनसभा, भावुक अंदाज में सीएम योगी को लेकर कही बड़ी बात

उत्तर प्रदेश चुनाव प्रचार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब तक ताबड़तोड़ जनसभाएं की। पीएम मोदी की यूपी में पहले चरण चुनाव से शुरू हुई चुनावी रैली अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आज खत्म हुई। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने काफी भावुक अंदाज में कहा कि यह मेरी आज यूपी में आखिरी चुनावी रैली है। इस मौके पर पीएम मोदी विपक्ष पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि यूपी के लोग यूपी में गुंडागर्दी, माफिया, भ्रष्टाचार, घोर परिवारवादियों को पूरी तरह नकार चुके हैं। ‘प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरा यूपी बिना बंटे एकजुट होकर कह रहा है कि आएगी तो भाजपा ही और आएंगे तो योगी ही’। पीएम ने कहा कि आज एक तरफ डबल इंजन का डबल बेनिफिट है, जिसका लाभ यूपी का हर नागरिक उठा रहा है। दूसरी तरफ घोर परिवारवादियों की कोरी घोषणाएं हैं, जो कभी पूरी हो ही नहीं सकती हैं। वहीं, देश के सामने कोई चुनौती आती है तो ये घोर परिवारवादी इसमें भी राजनीतिक हित ढूंढते रहते हैं। इससे पहले शुक्रवार शाम को प्रधानमंत्री ने काशी में कई किलोमीटर लंबा रोड शो भी किया। बता दें कि यूपी के सातवें चरण चुनाव के लिए 9 जिलों की 54 सीटों पर सोमवार को मतदान होगा। 10 मार्च को पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे।

Leave a Comment