Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 23, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

मेरठ में यात्रियों ने दिखाया बाहुबल, सूझबूझ और एकता का परिचय देकर टाला बड़ा हादसा, सोशल मीडिया पर खूब हो रही प्रशंसा

ट्रेन यात्रियों के साहस और बहादुरी की प्रशंसा आज पूरा देश कर रहा है। अगर इन यात्रियों ने समय पर सूझबूझ और एकता का परिचय न दिया होता तो बहुत बड़ी घटना हो जाती। हम बात कर रहे हैं मेरठ के पास दौराला रेलवे स्टेशन की। सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन आज सुबह करीब 7 बजे जब मेरठ से करीब 18 किलोमीटर दूर दौराला स्टेशन पहुंची ही थी कि तभी ट्रेन की बोगियों में अचानक आग लग गई। आग लगने से ट्रेन में बैठे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई सभी लोग कूदने लगे। उसी दौरान यात्रियों ने तुरंत फैसला लेते हुए ट्रेन के इंजन और तीन कोच से उठती लपटों के बीच लोगों ने बाकी के कोच को काटकर अलग किया। इतना ही नहीं, यात्रियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए पूरी ट्रेन को आग की चपेट में आने से बचाने के लिए धक्का देकर अलग कर दिया । उसी यात्रियों ने इसका वीडियो भी बनाया। यात्रियों के इस प्रयास की सोशल मीडिया पर लोगों ने काफी सराहना कर रहे हैं । रेलवे कर्मचारियों ने कहा कि अगर समय रहते वह ट्रेन के अन्य डिब्बों को धक्का लगा कर अलग न करते तो कई डिब्बे जल जाते। ट्रेन में आग की शुरुआत इंजन से शुरू हुई। इंजन के पीछे वाले पेसेंजर डिब्बे ने भी आग पकड़ ली। हालांकि ट्रेन में आग कैसे लगी अभी वास्तविक जानकारी सामने नहीं आ पाई है। ‌ लेकिन यात्रियों की बहादुरी की वजह से कई लोगों की जान बच गई।

Leave a Comment