Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 5, 2026
Daily Lok Manch
राजनीतिक राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने संसद में विपक्ष को सभी मुद्दों पर दिया जवाब, कांग्रेस पर शायराना अंदाज में कसा तंज

आज बजट सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विपक्ष को घेरने के लिए पूरी तैयारी के साथ सदन पहुंचे। सोमवार शाम करीब 5:30 बजे पीएम मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण को लेकर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब दिया। सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में स्वर कोकिला दिवंगत लता मंगेशकर जी को श्रद्धांजलि दी। ‌उसके बाद कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने महंगाई से लेकर लॉकडाउन और कोरोना संकटकाल  समेत कई मुद्दों पर विपक्ष को जवाब दिया । शायराना अंदाज में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, ‘वो जब दिन को रात कहें तो तुरंत मान जाओ, नहीं मानोगे तो वो दिन में नकाब ओढ़ लेंगेजरूरत हुई तो हकीकत को थोड़ा बहुत मरोड़ लेंगेवो मगरूर है खुद की समझ पर बेइंतहा उन्हें आइना मत दिखाओ, वो आइने को भी तोड़ देंगे’।‌ कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने देश छोड़ दिया है लेकिन फूट डालो और राज करो का विचार कांग्रेस के डीएनए में है, यही कारण है कि वे ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ की लीडर बन गई है। लोकसभा में बोलते हुए पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि उपदेश देने वाले भूल जाते हैं कि उन्होंने देश पर 50 साल राज किया। कुछ लोग जागना ही नहीं चाहते। जिस समय पीएम मोदी संसद में बोल रहे थे उस समय राहुल गांधी वहां मौजूद नहीं थे। इसके साथ प्रधानमंत्री ने दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार पर भी निशाना साधा। 

Leave a Comment