यूएई दौरे के बाद नीदरलैंड रवाना हुए पीएम मोदी, एमईए बोला- ‘कम समय, लेकिन अहम नतीजे’ - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
June 26, 2026
Daily Lok Manch
धर्म/अध्यात्म

यूएई दौरे के बाद नीदरलैंड रवाना हुए पीएम मोदी, एमईए बोला- ‘कम समय, लेकिन अहम नतीजे’


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की अपनी यात्रा पूरी करने के बाद नीदरलैंड के लिए रवाना हो गए। अबू धाबी एयरपोर्ट पर यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने प्रधानमंत्री को गर्मजोशी से विदाई दी। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाकर विदा कहा, जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के अगले चरण के लिए रवाना हुए।

पीएम मोदी ने यात्रा को बताया सकारात्मक

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि यह छोटी लेकिन बेहद सकारात्मक यात्रा रही। उन्होंने लिखा कि यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने के तरीकों पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि इस यात्रा के परिणाम दोनों देशों की मित्रता को और मजबूत करेंगे तथा विकास और समृद्धि को बढ़ावा देंगे।

एमईए ने कहा- कई अहम परिणाम मिले

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री की इस यात्रा से कई महत्वपूर्ण परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा कि “कम समय, लेकिन अहम नतीजे”। उन्होंने कहा कि इस दौरे से भारत-यूएई की व्यापक रणनीतिक साझेदारी और गहरी हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान द्वारा एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री को विदाई देना दोनों देशों के रिश्तों की गर्मजोशी को दर्शाता है।

ऊर्जा, व्यापार और रक्षा सहयोग पर चर्चा

इससे पहले अबू धाबी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच विस्तृत वार्ता हुई। बैठक में ऊर्जा, व्यापार, निवेश, ब्लू इकोनॉमी, फिनटेक, रक्षा, शिक्षा, संस्कृति और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने जैसे विषयों पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की स्थिति और अन्य वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया।

यूएई पर हमलों की भारत ने की निंदा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएई पर हुए हमलों की कड़ी निंदा दोहराई और यूएई के नेतृत्व एवं जनता के साथ भारत की एकजुटता व्यक्त की। उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह क्षेत्रीय शांति, स्थिरता, ऊर्जा सुरक्षा और खाद्य सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

सीईपीए समझौते की सफलता पर संतोष

विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों नेताओं ने भारत-यूएई व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) की सफलता की भी सराहना की। उनका कहना था कि इस समझौते के बाद दोनों देशों के बीच व्यापार नई ऊंचाइयों पर पहुंचा है और रणनीतिक साझेदारी को नई मजबूती मिली है

Related posts

लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: कंटेनर से टकराई बस में लगी आग, चालक जिंदा जला, कई यात्री घायल

admin

17 फरवरी, मंगलवार का पंचांग और राशिफल

admin

Today Panchang And Rashifal : 10 सितंबर, रविवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment