ब्रिटेन के बाद एक और यूरोपीय देश आयरलैंड में भारतीय मूल के वराडकर बने प्रधानमंत्री, पीएम मोदी ने दी बधाई - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 25, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय

ब्रिटेन के बाद एक और यूरोपीय देश आयरलैंड में भारतीय मूल के वराडकर बने प्रधानमंत्री, पीएम मोदी ने दी बधाई

ब्रिटेन के बाद एक और यूरोपीय देश आयरलैंड में भारतीय मूल के प्रधानमंत्री बन गए हैं। ब्रिटेन के इतिहास में पहली बार भारतवंशी ऋषि सुनक सत्ता की कमान संभाले हुए हैं। ऐसे ही अब यूरोपीय देश आयरलैंड के भारतीय मूल के लिए लियो वराडकर दूसरी बार प्रधानमंत्री बन गए हैं। 43 साल के वराडकर के पिता महाराष्ट्र से आयरलैंड गए थे। वहीं पर वह सेटल हो गए। प्रधानमंत्री वराडकर का जन्म 18 जनवरी 1979 में आयरलैंड की राजधानी डबलिन में हुआ था। उनके पिता अशोक महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के वराड गांव से थे। उनकी मां मरियम आयरलैंड की थीं और नर्स का काम करती थीं। उनके पिता पेशे से डॉक्टर थे और 1960 के दशक में इंग्लैंड की नेशनल हेल्थ सर्विस में काम करते थे। बतौर नर्स काम कर रही मरियम की मुलाकात उनसे इंग्लैंड में हुई थी। बाद में वह आयरलैंड में बस गए। लियो अपने पिता अशोक वराडकर के सबसे छोटे बेटे हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा सेंट फ्रांसिस नेशनल स्कूल में हुई। लियो ने डबलिन के ट्रिनिटी कॉलेज से मेडिकल की पढ़ाई की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, लियो वराडकर को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई। आयरलैंड के साथ ऐतिहासिक संबंधों, साझा संवैधानिक मूल्यों और बहुआयामी सहयोग को मैं बहुत महत्व देता हूं। दोनों देशों की अर्थव्यवस्था को और अधिक समृद्ध करने के लिए मिलकर काम करने की आशा करता हूं। आयरलैंड में 2020 में आम चुनाव हुए थे। इसके बाद माइकल मार्टिन की पार्टी ‘फिएना फेल’ और वराडकर की पार्टी ‘फिने गाइल’ के बीच ऐतिहासिक समझौता हुआ था। इसके बाद मार्टिन देश के प्रधानमंत्री बने थे। इस समझौते के तहत तय हुआ था कि पांच साल के कार्यकाल के शुरुआती ढाई साल में मार्टिन देश के प्रधानमंत्री और वराडकर उप प्रधानमंत्री रहेंगे। इसके बाद दोनों एक दूसरे की जगह लेंगे। मार्टिन (61) ने शनिवार सुबह प्रधानमंत्री पद से अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को सौंप दिया। वराडकर (43) इससे पहले 2017 से 2020 के बीच आयरलैंड के प्रधानमंत्री रह चुके हैं।

Related posts

Jammu Kashmir army helicopter crash खराब मौसम में हुआ हादसा : जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश होकर चिनाब नदी में गिरा, दो पायलट और एक कमांडिंग ऑफिसर सवार थे, रेस्क्यू जारी

admin

ओमिक्रॉन की दहशत से इस देश में लगाया लॉकडाउन, भारत में भी तेजी से बढ़ रहे केस

admin

गुजरात विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी संभालेंगे प्रचार की कमान, करेंगे ताबड़तोड़ चुनावी रैली

admin

Leave a Comment