Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 13, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय स्पोर्ट्स

पीएम मोदी ने एशिया कप विजेता जूनियर हॉकी टीमों को दी बधाई


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीतने वाली भारतीय जूनियर महिला और पुरुष हॉकी टीमों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने जूनियर महिला टीम के लगातार दूसरी बार अजेय रहते हुए एशिया कप जीतने को भारतीय हॉकी के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। वहीं, जूनियर पुरुष टीम की फाइनल में 4-1 की शानदार जीत को युवा खिलाड़ियों की अपार प्रतिभा और दृढ़ संकल्प का प्रमाण बताया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर दोनों टीमों के खिलाड़ियों की सराहना की और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जूनियर महिला टीम की लगातार दूसरी खिताबी जीत खिलाड़ियों की प्रतिभा और मेहनत को दर्शाती है। अजेय रहते हुए टीम का प्रदर्शन भारतीय हॉकी के लिए गर्व का विषय है।

वहीं, जूनियर पुरुष टीम को बधाई देते हुए पीएम मोदी ने फाइनल में 4-1 की जीत को शानदार उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि युवा खिलाड़ियों की यह सफलता भारतीय हॉकी के उज्ज्वल भविष्य की तस्वीर पेश करती है। प्रधानमंत्री ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनका हौसला बढ़ाया।

Leave a Comment