केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
February 5, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई

केंद्र सरकार में वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालने वालीं निर्मला सीतारमण का राजनीतिक जीवन उपलब्धियों और चुनौतियों का संगम रहा है। वित्त मंत्री के रूप में वह भारत की पहली पूर्णकालिक महिला मंत्री हैं। तमिलनाडु के मदुरै से लेकर दिल्ली के सत्ता गलियारों तक उनकी प्रभावशाली उपस्थिति महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं ने शुभकामनाएं दीं। देश की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री के तौर पर सीतारमण की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए नेताओं ने उनके नेतृत्व और योगदान की सराहना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शुभकामना देते हुए लिखा, “वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके प्रयास हमारे विकसित और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।”

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी बधाई देते हुए लिखा, “वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं कामना करता हूँ कि उनका यह वर्ष उत्तम स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि से भरा रहे।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पोस्ट में लिखा, “केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। हमारे लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए अपार ऊर्जा और उत्साह से परिपूर्ण, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।”

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पोस्ट में लिखा, “केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएँ। भारत की आर्थिक वृद्धि के प्रति आपका दूरदर्शी नेतृत्व और अथक समर्पण पूरे राष्ट्र को प्रेरित करता है। आपके स्वस्थ, खुशहाल और सफल जीवन की कामना करती हूं।”



निर्मला सीतारमण का जन्म 18 अगस्त 1959 को मदुरै, तमिलनाडु में हुआ। उन्होंने तिरुचिरापल्ली के सीतालक्ष्मी रामास्वामी कॉलेज से अर्थशास्त्र में स्नातक और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की।

वैश्विक आर्थिक मुद्दों में उनकी गहरी रुचि और शैक्षणिक पृष्ठभूमि ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर विशिष्ट पहचान दिलाई। राजनीति में प्रवेश से पहले उन्होंने कॉर्पोरेट क्षेत्र में एक सफल पेशेवर के रूप में अपनी छाप छोड़ी।

साल 2006 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ उनकी राजनीतिक यात्रा शुरू हुई। अपनी वाकपटुता और तार्किक संवाद शैली के बल पर उन्होंने पार्टी में लोकप्रियता हासिल की। उनकी बौद्धिक क्षमता को देखते हुए भाजपा ने उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया और प्रवक्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी।

मीडिया मंचों पर उन्होंने पार्टी का पक्ष दमदार तरीके से रखा और विपक्ष में रहते हुए यूपीए सरकार की आर्थिक विफलताओं और नीतिगत कमियों को उजागर किया।

साल 2014 में मोदी सरकार में उन्हें पहली बार मंत्रिमंडल में स्थान मिला। अपने पहले कार्यकाल में वह वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की स्वतंत्र प्रभारी मंत्री रहीं, जहां उन्होंने नोटबंदी और जीएसटी जैसे बड़े आर्थिक फैसलों का समर्थन किया।

साल 2017 में निर्मला सीतारमण ने भारत की पहली पूर्णकालिक महिला रक्षा मंत्री बनकर इतिहास रचा। इस दौरान उन्होंने डोकलाम जैसे संकटों में सरकार के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सुखोई-30 एमकेआई में उड़ान भरने वाली वह देश की पहली महिला रक्षा मंत्री बनीं। अरुण जेटली के बाद उन्हें रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बाद यह दूसरा अवसर था, जब किसी महिला ने रक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाला।

वित्त मंत्री के रूप में उन्होंने लगातार आठ बजट पेश कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। साउथ ब्लॉक में उनकी मौजूदगी उन्हें देश की सबसे प्रभावशाली महिला नेताओं में से एक बनाती है। सादगी और समर्पण के साथ सरकार के एजेंडे को लागू करना उनकी कार्यशैली का मूलमंत्र है।

2019 में कमान संभालने के बाद बजट के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की साड़ी हमेशा चर्चाओं के केंद्र में रहती है। इस अहम मौके पर वो जो साड़ी पहनती हैं, उसमें भारत की संस्कृति दिखती है।

Related posts

Monsoon Session PM Modi Video : मानसून सत्र : संसद में आज से शुरू होगा “एनडीए और इंडिया में महासंग्राम”, पक्ष के पास 38 विपक्ष के साथ 26 राजनीतिक दल होंगे आमने-सामने, सत्र शुरू होने से पहले पीएम मोदी ने खास अंदाज में विपक्ष को दिया पैगाम, देखें वीडियो

admin

IND vs Bangladesh 1st ODI : शर्मनाक हार : भारतीय बल्लेबाजों ने किया निराश, बांग्लादेश ने पहले वनडे में टीम इंडिया को रोमांचक मुकाबले में हराया

admin

8 फरवरी, शनिवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment