August 20, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

Uttarakhand Rojgar Mela : पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उत्तराखंड रोजगार मेले में नियुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार 20 फरवरी को उत्तराखंड रोजगार मेले के अंतर्गत नियुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं को आज राजधानी दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने क्षमतावान युवाओं को आगे बढ़ने का माध्यम दिया है। पीएम ने कहा कि केंद्र सरकार ने लाखों युवाओं को नौकरी दी है। बीजेपी शासित हर राज्य में रोजगार दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तराखंड में केंद्र सरकार हो या भाजपा सरकार, प्रत्येक युवा को उनकी रुचि और क्षमता के आधार पर आगे बढ़ने के नए अवसर और तरीके सुनिश्चित करने का हमारा निरंतर प्रयास रहा है। पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तराखंड के रोजगार मेले को संबोधित कर रहे थे। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में केंद्र सरकार ने लाखों युवाओं को नियुक्ति पत्र यानी नौकरियां दी हैं। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जहां भी बीजेपी की सरकार है, उन सभी जगहों पर बड़े पैमाने पर नौकरी देने और रोजगारपरक अभियान चलाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमें पुरानी धारणा बदलनी होगी कि ‘पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी पहाड़ के काम नहीं आती’। हमें इस मिथक और कहावत को बदलना होगा. इसलिए केंद्र सरकार का लगातार प्रयास रहा है कि उत्तराखंड के युवा और हमारी युवा पीढ़ी अपने गांव लौटे।

Leave a Comment