भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के जन्मदिवस पर पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह घर पर बधाई देने पहुंचे - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 11, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के जन्मदिवस पर पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह घर पर बधाई देने पहुंचे

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री लालकृष्ण आडवाणी का आज जन्म दिवस है। आडवाणी आज 95 साल के हो गए हैं। ‌ राजधानी दिल्ली में इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक साथ लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देने घर पहुंचे। ‌ पीएम मोदी करीब 40 मिनट तक लाल कृष्ण आडवाणी के घर पर रहे। उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। पीएम मोदी ने इस दौरान लाल कृष्ण आडवाणी से आशीर्वाद लिया।‌‌ आडवाणी के जन्मदिन पर पीएम मोदी हर साल उन्हें बधाई देने पहुंचते हैं। उनसे आशीर्वाद लेते हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा, श्रद्धेय लाल कृष्ण आडवाणी जी को उनके जन्मदिवस पर ढेरों शुभकामनाएं। उनकी गिनती भारतीय राजनीति की कद्दावर हस्तियों में होती है। देश, समाज और दल की विकास यात्रा में उनका अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करता हूं।

[wp-rss-aggregator]

Related posts

भाजपा से 6 साल के लिए निकाले जाने के बाद नूपुर शर्मा ने जारी किया बयान, सोशल मीडिया पर नहीं थम रहा प्रतिक्रियाओं का दौर

admin

20 दिनों से मुंबई से दूर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार देश के इस शहर में डाले हुए हैं डेरा

admin

Monsoon Session : संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन भी विपक्ष के हंगामे के चलते सदन में नहीं हो सका कोई काम

admin

Leave a Comment