Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 2, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड हेल्थ

मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज :दून मेडिकल कॉलेज में कैथ लैब, आईसीयू, मैमोग्राफी और डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन का हुआ शुभारंभ

राजधानी देहरादून में स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कैथ लैब, आईसीयू, मैमोग्राफी और डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन का उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद थे। ‌अब दून अस्पताल में मरीजों का बेहतर इलाज मिल पाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि प्रदेश के पहले सरकारी कैथ लैब का लोकार्पण हो गया है। ऐसे में हृदय से संबंधित बीमारी के मरीजों को सर्जरी की सुविधाएं आसानी से मिल सकेगी। प्रदेश के अन्य सरकारी अस्पतालों में भी केंद्र सरकार के सहयोग से कैथ लैब की स्थापना करने का प्रयास किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स में किसे दीक्षा समारोह में पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया छात्रों को उपाधियां प्रदान की।  इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एम्स ऋषिकेश में 100 करोड़ से ज्यादा की लागत से तैयार होने वाले 150 बेड के क्रिटिकल केयर अस्पताल का लाभ पूरे उत्तराखंड को मिलेगा।

Leave a Comment