ओमिक्रॉन की दहशत, कर्नाटक में नए साल के जश्न पर रोक, केंद्र ने राज्य सरकारों को जारी की चेतावनी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 6, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय हेल्थ

ओमिक्रॉन की दहशत, कर्नाटक में नए साल के जश्न पर रोक, केंद्र ने राज्य सरकारों को जारी की चेतावनी

देश में कोरोना वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले अब तेजी के साथ बढ़ते जा रहे हैं। जहां 15 दिनों में 100 केस आए थे वहीं 5 दिनों में संख्या बढ़कर 202 हो गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए अब केंद्र और राज्य सरकारें अलर्ट हो गई हैं। कर्नाटक राज्य सरकार ने नए साल के जश्न पर पाबंदी लगाने का एलान किया है। यहां 31 दिसंबर से लेकर 2 जनवरी तक न्यू ईयर के कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। वहीं केंद्र सरकार ने मंगलवार को ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच मंगलवार को राज्य सरकारों के लिए चेतावनी जारी की। केंद्र ने कहा है कि ओमिक्रॉन कोरोना के पुराने वैरिएंट डेल्टा के मुकाबले 3 गुना तक तेजी से फैलता है। इस वजह से जरूरी उपाय अपनाना शुरू कर दें। राज्य सरकारों को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि ओमिक्रॉन से निपटने के लिए वॉर रूम एक्टिव कर देना चाहिए। ओमिक्रॉन और डेल्टा दोनों वैरिएंट अब भी देश भर में मौजूद हैं। इसलिए लोकल और डिस्ट्रिक्ट लेवल पर ज्यादा दूरदर्शिता दिखाने और तुरंत कार्रवाई करने की जरूरत है। केंद्र ने डेटा एनालिसिस पर जोर देते हुए कहा कि राज्य और केंद्र शासित प्रदेश को डिस्ट्रिक्ट लेवल पर संक्रमण रोकने के उपाय करना चाहिए। बता दें कि देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में दिल्ली और महाराष्ट्र शामिल हैं।

Related posts

VIDEO अलग दिखाई दिया नजारा : राजस्थान के कई शहरों में रेत के बवंडर ने फैलाई दहशत, सड़कों पर धूल का बड़ा गुबार छा गया, देखें वीडियो

admin

25 अक्टूबर को चारों धाम बदरीनाथ-केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट रहेंगे “बंद”, इस दिन श्रद्धालु नहीं कर सकेंगे दर्शन

admin

VIDEO Chattisgarh CM Bhupesh Baghel snake : मच गई भगदड़ : आज सुबह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर में हेलीकॉप्टर से उतरते ही मीडियाकर्मियों से बात कर रहे थे उसी दौरान सांप घुस आया, सीएम ने कहा- मत मारो

admin

Leave a Comment