August 28, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

26 मार्च दिन मंगलवार का पंचांग और राशिफल

दिनांक:- 26 मार्च 2024

🌺 आज का पंचांग 🌺

दिन:- मंगलवार

युगाब्दः- 5125

विक्रम संवत- 2080

शक संवत -1945

अयन – सौम्यायन (उत्तरायण)

गोल – याम्यायन (दक्षिण गोल)

ऋतु – वसन्त 

काल (राहु)- दक्षिण दिशा

मास – चैत्र 

पक्ष – कृष्ण पक्ष

तिथि- प्रतिपदा 

नक्षत्र – हस्त 

योग – ध्रुव 

करण- कौलव

दिशा शूल- उत्तर दिशा में

🌞सूर्योदय:- 5:57

🌑सूर्यास्त:- 6:12

🌸आने वाला व्रत व विशेष:- रंगपंचमी- शनिवार ।

🌞पाक्षिक सूर्य- उ.भा. नक्षत्र में

 🌻🌸 सांस्कृतिक कोष🌸🌻

अरुण विनिता का पुत्र और गरुड़ का ज्येष्ठ है ।

🌚 राहु काल:- दिन के 3:08 से 4:40 बजे तक ।

           🌺🌼सुविचार🌼🌺 

सुंदरता सस्ती है, चरित्र महंगा है, घड़ी सस्ती है लेकिन समय महंगा है ।

26 मार्च का राशिफल—–

मेष 

आज का दिन आपका खुशनुमा व्यतीत होने वाला है। सुबह से ही मन प्रसन्न रहेगा। रिश्तेदारों से कोई सुख समाचार प्राप्त हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से भी दिन अच्छा रहेगा। घर में नए मेहमान के आने से घर का वातावरण सुखद रहेगा। संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं।

वृषभ 

आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। मन में उठने वाले नकारात्मक विचारों से खुद को व्यथित पाएंगे। आज जीवनसाथी के साथ वाद विवाद हो सकता है। सलाह दी जाती है पूजा पाठ में अधिक मन लगाएं। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय आज न लें। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। सतर्क रहें।

मिथुन 

आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहने वाला है। रुका हुआ कार्य आज पूर्ण होने की संभावना है। व्यापार में वृद्धि होगी। आज जातक कोई बहुत पुरानी बनाई हुई योजना को क्रियान्वित करेंगे, जिससे मन प्रसन्न होगा। संध्या के समय परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे।

कर्क 

आज सकारात्मक वातावरण महसूस करेंगे। सुबह से ही रिश्तेदारों का आवागमन लगा रहेगा। आज पारिवारिक माहौल में काफी चहल पहल रहेगी। सलाह दी जाती है कि धन अनावश्यक खर्च न करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

सिंह 

आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहने वाला है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। जीवनसाथी के साथ आज खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे। व्यापार में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है।

कन्या 

आज का दिन मानसिक रूप से अच्छा नहीं है। जातक प्रातः काल से ही किसी बात को लेकर परेशान रह सकते हैं। पारिवारिक माहौल अच्छा नहीं रहेगा। रिश्तेदार के साथ किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। आर्थिक रूप से भी आज का दिन अच्छा नहीं है। अचानक से व्यय अधिक होने से आर्थिक संकट उत्पन्न हो सकता है। सतर्क रहें। सलाह दी जाती है कि आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें।

तुला 

आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। मन में सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त रहेगी। आज आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में आ सकते हैं, जिससे भविष्य में लाभ होगा। आज कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ आनंदमय दिन व्यतीत होगा। जीवनसाथी के साथ संध्या के समय छोटी-छोटी बातों पर नोक झोंक हो सकती है।

वृश्चिक 

 आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। प्रातः काल के समय पड़ोसी के साथ वाद विवाद हो सकता है। सतर्क रहें। व्यापार की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। मित्रों से व्यापार में भी आर्थिक सहायता प्राप्त हो सकती है। आज रुका हुआ धन वापस आने की भी संभावना है। संध्या के समय बच्चों के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं।

धनु 

आज का दिन आर्थिक रूप से अच्छा नहीं है। जातक को आज व्यापार में महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचना चाहिए। जो भी कागज पर साइन करें। पहले अच्छे से पढ़ लें। पारिवारिक रूप से आज पिता के साथ अनबन हो सकती है। पत्नी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अचानक से खराब हो सकता है।  

मकर 

आज का दिन धार्मिक रूप से अच्छा रहने वाला है। धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर सकते हैं। मन में सकारात्मक विचार आएंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक रूप से आज मिला-जुला परिणाम मिलेगा। आज परिवार के साथ दूर यात्रा पर भी जा सकते हैं। सलाह दी जाती है कि अधिक व्यय से बचना चाहिए। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कुंभ 

आज का दिन जातक का अच्छा रहने वाला है। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। घर पर रिश्तेदारों के आने से खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक रूप से आज का दिन सामान्य रहेगा। परिवार के साथ बाहर खाना खाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं।

मीन 

आज जातक को मिला जुला परिणाम प्राप्त होगा। अचानक से आई कुछ समस्याओं के कारण मन में निराशा व्याप्त रह सकती है। दिन बीतने के साथ ही व्यवहार में सुधार आएगा। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ वाद विवाद हो सकता है। सतर्क रहें। सलाह दी जाती है कि जोखिम लेने से बचें और आध्यात्म की तरफ अपना समय अधिक व्यतीत करें।

Leave a Comment