हिमाचल में भाजपा ने कांग्रेस के 6 बागियों को दिया टिकट
August 7, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Himachal By Election हिमाचल में भाजपा ने कांग्रेस के 6 बागियों को दिया टिकट, प्रदेश की इन सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

भाजपा ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश की 6 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों को ऐलान कर दिया है। कांग्रेस से आए सभी 6 बागियों को टिकट दिया गया है। सभी 6 सीटों पर एक जून को लोकसभा चुनाव के साथ ही वोटिंग होगी।अब बीजेपी ने इन 6 चेहरों को मैदान में उतार दिया है। बीजेपी ने धर्मशाला सुधीर शर्मा, लाहौल-स्पीति से रवि ठाकुर, सुजानपुर से राजिंदर राणा, बड़सर से इंद्र दत्त लखनपाल, गगरेट से चैतन्य शर्मा और कुटलैहड़ से देविंदर कुमार भुट्टों को मैदान पर उतारा है। इन सभी विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार हर्ष महाजन के पक्ष में वोट किया था। जिसके बाद इनकी विधायकी छीन ली गई थी।बता दें कि हिमाचल में बीती 27 फरवरी को राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ था। कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट के मशहूर एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी और भाजपा ने हर्ष महाजन को प्रत्याशी बनाया था। कांग्रेस के पास 40 अपने विधायक थे सीएम सुक्खू ने चुनाव से पहले 43 विधायकों का दावा किया था। वहीं 25 विधायकों वाली बीजेपी ने कांग्रेस से भाजपा में आए हर्ष महाजन को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया और छह कांग्रेस व तीन निर्दलीय विधायकों के समर्थन से 34 वोट ले लिए।

Related posts

पूर्णिमा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर की पैड़ी पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी

admin

Watch : बाबा केदारनाथ धाम में टूटा “बर्फ का पहाड़”, खौफनाक मंजर देख तीर्थयात्री सहम गए, साल 2013 में आई प्राकृतिक आपदा की दिलाई याद, देखें वीडियो

सीएम धामी ने सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में दिए कड़े निर्देश

admin

Leave a Comment