26 फरवरी, सोमवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
February 16, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

26 फरवरी, सोमवार का पंचांग और राशिफल

दिनांक:- 26 फरवरी 2024

🌺 आज का पंचांग 🌺

दिन:- सोमवार
युगाब्दः- 5125
विक्रम संवत- 2080
शक संवत -1945
अयन – सौम्यायन (उत्तरायण)
गोल – याम्यायन (दक्षिण गोल)
ऋतु – शिशिर
काल (राहु)- दक्षिण दिशा
मास – फाल्गुन
पक्ष – कृष्ण पक्ष
तिथि- द्वितीया
नक्षत्र – उ.फा.
योग – धृति
करण- तैतिल
दिशा शूल- पूर्व दिशा में
🌞सूर्योदय:- 6:24
🌑सूर्यास्त:- 5:58
🌞पाक्षिक सूर्य- शतभिषा नक्षत्र में
🪷आने वाला व्रत व विशेष:- श्रीगणेश चतुर्थी (चौठ) व्रत – बुधवार ।
🌻🌸 सांस्कृतिक कोष🌸🌻
नरकासुर पृथ्वी के गर्भ से उत्पन्न हुआ था ।
🌚 राहु काल:- प्रातः: के 7:51 से 9:18 बजे तक ।

  🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺 

संसार में मनुष्य एकमात्र ऐसा प्राणी है जिसका जहर उसके शब्दों में है ।

26 फरवरी का राशिफल—-

मेष

आज का दिन आपका सामान्य रहने वाला है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें। मित्रों से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। वाणी पर संयम रखें।

वृषभ

आज आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। किसी विशेष बात को लेकर आज आप मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। व्यापार में कोई नया कार्य शुरू न करें। नाही व्यापार में कोई बड़ा जोखिम उठाएं। साथ ही परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है।

मिथुन

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा। आप अध्यात्म से भरे रहेंगे और मन प्रसन्न रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। साथ ही किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यवसाय में लाभ के योग हैं। परिवार में अपनों से सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क

आप किसी विशिष्ट कार्य के लिए बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं, लेकिन वाहन चलाने में सावधानी बरतें नहीं, तो दुर्घटना हो सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव दिखाई पड़ेगा। साथ ही व्यवसाय में पार्टनर से धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आज आपके हित में नहीं रहेगा।

सिंह

आज का दिन आपके लिए आपके अनुकूल रहेगा नौकरी के लिए यदि प्रयासरत हैं तो आज आपको सफलता प्राप्त होगी व्यापार-व्यवसाय में भी कोई नया बना कार्य का आज आपको ऑफर मिल सकता है किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा परिवार में सभी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा मित्रों से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा

कन्या

आज आप कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के साथ आपका यह सफर आनंद पूर्वक रहेगा। पत्नी व बच्चों से चल रहा मतभेद समाप्त होगा। साथ ही आपको कोई बड़ी डीलरशिप मिल सकती है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

तुला

आज आप अपने किसी पुराने मित्र से मिल सकते हैं, जिस कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में विशेष पद से सम्मानित किया जा सकता है। साथ ही शेयर मार्केट में आज आप बड़ा निवेश कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में पैतृक संपत्ति में चल रहा विवाद खत्म होगा।

वृश्चिक

आज आप परिवार को लेकर चिंतित रह सकते हैं। किसी पुराने विवाद के कारण मन आशंकाओं से भरा रहेगा। अपने पारिवारिक कर्तव्य के लिए कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं। व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी। साथ ही आज कोई निवेश कार्यक्षेत्र में करने से बचें।

धनु

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप जिस कार्य की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, उसमें सफलता मिलेगी। साथ ही किसी पुराने और प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा। नया वाहन खरीद सकते हैं।

मकर

आज आपका दिन व्यर्थ की भागदौड़ से भरा रहेगा। विरोधियों के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती है। साथ ही परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर झगड़ा हो सकता है। वाहन का उपयोग संभाल कर करें।

कुंभ

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। व्यवसाय में नुकसान की संभावना है। किसी परिचित व्यक्ति के कारण व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है। साथ ही परिवार में किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मीन

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। यदि आप कहीं बाहर नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी। साथ ही कार्यक्षेत्र में परिवर्तन कर सकते हैं, जिससे लाभ प्राप्त होगा। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग हैं।

Related posts

Ecuador earthquake : दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर में भूकंप के तेज झटके, 16 लोगों की मौत, कई घायल, कई इमारतें धराशायी, राहत बचाव जारी

admin

VIDEO Papua New Guinea Pm modi James Marape Foot Touches Warm Welcome : इस द्विपीय देश ने वर्षों पुरानी परंपरा को तोड़ी : पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी के एयरपोर्ट पर ही दोनों हाथों से पैर छूकर किया भव्य स्वागत, विदेश में भारतीय प्रधानमंत्री का ऐसा सम्मान पहली बार हुआ, देखें वीडियो

admin

Karnataka Assembly Election 2023 Congress 124 Candidates first list release : कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 124 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, देखें लिस्ट

admin

Leave a Comment