20 जनवरी, सोमवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
May 20, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

20 जनवरी, सोमवार का पंचांग और राशिफल

🌺🌼आज का पंचांग 🌼 🌺 

दिनांक – 20 जनवरी 2025

दिन – सोमवार

विक्रम संवत – 2081

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – शिशिर ॠतु

मास – माघ (गुजरात-महाराष्ट्र पौष)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – षष्ठी सुबह 09:58 तक तत्पश्चात सप्तमी

नक्षत्र – हस्त रात्रि 08:30 तक तत्पश्चात चित्रा

योग – सुकर्मा 21 जनवरी रात्रि 02:53 तक तत्पश्चात धृति

राहुकाल – सुबह 08:41 से सुबह 10:04 तक

सूर्योदय 07:19

सूर्यास्त – 06:20

दिशाशूल – पूर्व दिशा मे

व्रत पर्व विवरण – 

विशेष- षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

                  🌼आज का सुविचार🌼 

जिंदगी में कितने भी मुश्किल दौर आए, लेकिन मनुष्य को हमेशा धैर्य की सवारी करनी चाहिए ।

20 जनवरी का राशिफल—– 

मेष 

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। आज आप किसी नए काम के सिलसिले में लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा में अपना ख्याल रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक सहायता की जरूरत पड़ सकती है, जिस कारण किसी से मदद मांगनी पड़ सकती है। परिवार में पत्नी से कुछ बातों को लेकर अनबन बनी रहेगी।

वृषभ 

आज आपके मन में एक नई उमंग देखने को मिलेगी। आप कुछ नया कार्य करने का मन में विचार बना सकते हैं, जिस कारण आप अपने सहयोगियों से सलाह मशवरा कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आज लाभ की स्थिति देखने को मिलेगी। प्रॉपर्टी में नया निवेश करने का मन बन सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा। पत्नी और बच्चों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन 

आज का दिन आपका शानदार रहेगा। स्वास्थ्य के हिसाब से आप किसी बड़ी बीमारी से मुक्त हो सकते हैं। आज किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी। इससे नया रास्ता खुलेगा। व्यापार-व्यवसाय में आज बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं, जिससे आगामी समय में लाभ के योग बनेंगे। शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए अच्छा समय है। परिवार में धार्मिक कार्य का आयोजन होगा। कोई नया मेहमान परिवार में आएगा। पत्नी और बच्चों के साथ आज का दिन अच्छा बीतेगा।

कर्क 

आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पत्नी से चल रहे मतभेद दूर होंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क से कोई बड़ा कार्य आपको आज मिल सकता है। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई सुखद समाचार परिवार में प्राप्त होगा।

सिंह 

आज आप शारीरिक तौर से खुद को काफी कमजोर महसूस करेंगे, जिस कारण किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। आज हाथ आया हुआ काम निकल सकता है। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर धोखा दे सकता है। वाणी पर संयम रखें। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

कन्या 

आज का दिन आप वाहन चलाने में सावधानी रखें, नहीं तो दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। आज मन अशांत रहेगा। आज भावुकता या जल्दबाजी में कोई भी डिसीजन कार्य क्षेत्र में न लें, नहीं तो इसका परिणाम आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। आज किसी भी व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार में न दें। पत्नी बच्चों से मतभेद हो सकता है।

तुला 

आज आपका मस्तिष्क नेगेटिव विचारों से भरा रहेगा। किसी की अच्छी बात भी आज आपको बुरी लगेगी। आज आप अपने लिए कुछ नए विवाद खड़े कर सकते हैं। विवादों से बचना है, तो आज अपनी वाणी पर संयम रखें। व्यापार-व्यवसाय में बड़े लेनदेन से बचें। साथ ही परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद से दूर रहें, नहीं तो नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक 

आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा लेकिन किसी अपरिचित व्यक्ति पर विश्वास करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है। व्यापार-व्यवसाय में कोई भी बड़ी डील करें, तो कागजी दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच कर लें। तभी कोई निर्णय लें। आज पत्नी से अपने मन की बात कहना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा।

धनु 

आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जिस कारण आपका मन आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा रहेगा। आज आपका मन शांत रहेगा। अपने जीवन के लिए आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जिसमें सभी लोग साथ देंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। आज आपको रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। पत्नी और बच्चों के लिए कुछ बचत कर सकते हैं।

मकर 

आज का दिन मकर राशि वालों के लिए लाभदायक रहने वाला है। प्रातःकाल ही शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। लंबे समय से रुका हुआ कार्य आज पूर्ण हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को आज सफलता मिल सकती है। आज के दिन आत्मविश्वास बढ़ा-चढ़ा रहेगा। संध्या के समय मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। संक्रमण के रोग से ग्रसित हो सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें।

कुंभ 

आज आप किसी नए कार्य के सिलसिले में बाहर की यात्रा कर सकते हैं। आप जिस काम के लिए जा रहे हैं। उसमें थोड़ी बहुत अड़चन आ सकती है लेकिन आपका उद्देश्य पूर्ण होता दिखाई देगा। आज पुराना विवाद निपटाने का प्रयास करें, जो आपकी प्रगति में बाधक है। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बन सकता है। किसी धार्मिक यात्रा का प्लान मन में चल रहा है। पत्नी और बच्चों के लिए आज स्थान परिवर्तन कर सकते हैं।

मीन 

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। किसी पुराने विवाद को सुलझाने में आपको सफलता मिलेगी। आज आप अपने जीवन के लिए कोई बड़ी धनराशि जमा कर सकते हैं, जिससे आपका भविष्य सुरक्षित दिखाई देगा। व्यापार-व्यवसाय में आज किसी को बड़ी धनराशि उधार में न दें। परिवार में सामंजस्य की कमी दिखाई देगी, जिस कारण कुछ विवाद सामने आ सकता है। पत्नी से ससुराल पक्ष की बुराई करना आज आपके लिए भारी पड़ सकता है।

Related posts

Monsoon Session : केंद्र सरकार ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई, कल से शुरू होगा मानसून सत्र, इस बार भी संसद में कई महत्वपूर्ण विधेयक पारित होंगे

admin

22 जनवरी, बुधवार का पंचांग और राशिफल

admin

National sports adventure award : राष्ट्रीय खेल पुरस्कार, शरत कमल को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और लक्ष्य सेन-एचएस प्रणय समेत 25 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया, देखें पूरी लिस्ट

admin

Leave a Comment