14 फरवरी, सोमवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
June 4, 2026
Daily Lok Manch
धर्म/अध्यात्म

14 फरवरी, सोमवार का पंचांग और राशिफल

दिनांक- 14 फरवरी 2022

? आज का पंचांग?

दिन – सोमवार
संवत्सर नाम – राक्षस
युगाब्दः- 5123
विक्रम संवत- 2078
शक संवत -1943
अयन – सौम्य (उत्तरायण)
गोल – याम्य (दक्षिण)
ऋतु – शिशिर
काल (राहु)- पूर्व दिशा
मास – माघ
पक्ष – शुक्ल पक्ष
तिथि- त्रयोदशी
नक्षत्र – पुनर्वसु
योग – आयुष्मान
करण- कौलव
दिशा शूल- पूर्व दिशा में
?सूर्योदय- 6:30
?आज का व्रत व विशेष :- प्रदोष त्रयोदशी व्रत
?आने वाला व्रत व विशेष:- माघी पूर्णिमा- बुधवार ।
?अर्धप्रहरा:- (दिन के) दिन के 7:51 से 9:15 एवं 2:46 से 4:09 तक ।
?पाक्षिक सूर्य— धनिष्ठा नक्षत्र में
?? सांस्कृतिक कोश??
श्रीराम जी ने सीताजी का परित्याग दुर्मुख गुप्तचर के कहने पर किया था ।
? राहु काल :- दिन के 7:58 से 9:23 बजे तक ।

??आज का सुविचार??


आँखें बंद कर लेने से परेशानी खत्म नहीं होती है बिना समर्पण और त्याग के अच्छी सफलता नहीं मिलती है ।



14 फरवरी सोमवार का राशिफल—



मेष: शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कायरें में प्रगति होगी। पिता अथवा धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा।

वृष: शिक्षा प्रतियेागिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

मिथुन: आर्थिक मामलों में सुधार होगा, लेकिन निजी सुख में व्यवधान आएगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। जीविका के क्षेत्र में व्यस्त रहेंगे। आपसी संबंध मधुर होंगे।

कर्क: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। पिता या घर के मुखिया से तनाव मिल सकता है। संयम बरतें।

सिंह: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। मांगलिक, सांस्कृतिक या राजनैतिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। नए संबंध बनेंगे।

कन्या: शिक्षा प्रतियेागिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

तुला: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आपसी संबंध मधुर होंगे।

वृश्चिक: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी।

धनु: व्यावसायिक या शारीरिक तनाव मिल सकता है, लेकिन किया गया पुारुषार्थ सार्थक होगा। फिर भी मन अशांत रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य रहेगा।

मकर: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी, लेकिन संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सामाजिक, राजनीतिक स्तर पर सहभागिता बढ़ेगी।

कुंभ: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी।

मीन: यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

Related posts

19 जून, बुधवार का पंचांग और राशिफल

admin

1 अक्टूबर, मंगलवार का पंचांग और राशिफल

admin

वाराणसी ज्ञानवापी विवाद के मामले में कोर्ट में दोनों पक्षों की हुई सुनवाई, इस तारीख को आएगा फैसला

admin

Leave a Comment