Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड पर्यटन

बाबा केदारनाथ धाम जाने वाले भक्तों के लिए शुरू हुई ऑनलाइन बुकिंग, इस तिथि को खुलेंगे कपाट


उत्तराखंड स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा केदारनाथ धाम के कपाट जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। सोमवार से तीर्थ यात्रियों के लिए हेली सेवा के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो चुकी है। ‌ पिछले 2 साल से देश में कोरोना वायरस की वजह से केदारनाथ धाम यात्रा में रुकावटें रहीं। लेकिन इस बार महामारी का असर कम होने की वजह से चार धाम यात्रा जाने वाले श्रद्धालुओं में उत्साह छाया हुआ है। गढ़वाल मंडल विकास निगम को ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग करने की जिम्मेदारी दी गई है। जो तीर्थयात्री बाबा केदारनाथ धाम हेली सेवा से जाना चाहते हैं वह गढ़वाल मंडल विकास निगम की वेबसाइट https://heliservices.uk.gov.in/ पर ऑनलाइन टिकट बुक करा सकते हैं। हेली सेवा का दो तरफ का किराया करीब 5000 रुपये पड़ेगा। वेबसाइट पर आप किफायती दाम पर होटल, फूड और एक्टिविटीज की बुकिंग कर सकते हैं। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए हेल्पलाइन नंबर 0135-2746817 व 2431793 जारी किए गए हैं। बता दें कि केदारनाथ धाम के कपाट 6 मई को खुलने जा रहे हैं। देवभूमि उत्तराखंड में चारों धाम स्थित है। ‌ बाबा बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट भी अगले महीने खुलने जा रहे हैं। ‌

Leave a Comment