August 21, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

Uttrakhand landslides: उत्तराखंड में एक बार फिर भूस्खलन होने से विशालकाय चट्टान खिसक गई, धूल के गुबार से चारों ओर छा गया अंधेरा, लोगों में मची भगदड़, देखें डरावना वीडियो 

उत्तराखंड में एक बार फिर भूस्खलन होने से चट्टान खिसक गई। जिसके बाद पत्थरों की बरसात होने लगी। ‌यह हादसा पिथौरागढ़ के भारत-चीन सीमा के पास हुआ। यहां तवाघाट-लिपुलेख राष्ट्रीय राजमार्ग पर गरबाधार में भयानक भूस्खलन हो गया। भूस्खलन होने से चट्टान नीचे खिसक गई और पत्थरों की बरसात होने लगी। जिससे धूल का गुबार उठ गया। धूल का गुबार उठने से चारों ओर अंधेरा छा गया। वहीं, चट्टान के दरकते ही मौके पर मौजूद कर्मचारियों और श्रमिकों में अफरा तफरी मच गई। सभी लोग सुरक्षित स्थान की ओर भागे। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मौके पर मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। वीडियो में घटनास्थल के पास पॉकलैंड मशीन भी नजर आ रही है। धारचूला के एसडीएम के मुताबिक, आदि कैलाश यात्रा के मद्देनजर सड़क पर काम चल रहा है। ऐसे में तीर्थयात्रियों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए सड़क को 18 मई तक खोल दिया जाएगा।

Leave a Comment