विश्व जनसंख्या दिवस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर सियासी गलियारों में मची हलचल, देखें वीडियो - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 2, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

विश्व जनसंख्या दिवस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर सियासी गलियारों में मची हलचल, देखें वीडियो

(World population day) : आज विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जा रहा है। इस दिवस को मनाने की शुरुआत साल 1987 से शुरू हुई थी। ‌ उस समय पूरे विश्व की जनसंख्या 5 अरब हुआ करती थी। इसी को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ ने पूरे दुनिया में जागरूकता लाने के लिए विश्व जनसंख्या दिवस मनाने की पहल की थी। यह दिवस हर साल 11 जुलाई को मनाया जाता है। आज विश्व की आबादी 8 अरब पहुंच चुकी है। इस दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य बढ़ती जनसंख्या को रोकना और लोगों में जागरूकता लाना है।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के बिहार बेगूसराय से सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है। बता दें कि अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आज जनसंख्या दिवस पर अपने ट्विटर पर बाकायदा एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि देश की आबादी के ‘सुरसा’ के मुंह की तरह तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए ‘कड़ा कानून’ बनना चाहिए। गिरिराज सिंह ने अफसोस जताया कि पिछले तीन दशकों में भारत आर्थिक प्रगति की रफ्तार में चीन से पिछड़ गया, लेकिन जनसंख्या वृद्धि में अपने पड़ोसी देश से आगे निकल गया। सिंह ने कहा, ‘हमारे पास सीमित संसाधन हैं। हमारी आबादी सुरसा के मुंह की तरह बढ़ रही है। दस-दस बच्चे पैदा करने वाली विकृत मानसिकता पर भी अंकुश लगाने की जरूरत है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चाइना में 1 मिनट में 10 बच्चे पैदा हो रहे हैं और हमारे यहां 1 मिनट में 30 बच्चे पैदा हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि समय की मांग है कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए एक ‘कड़ा कानून’ बने, जो ‘पूरे देश में और सभी धर्म के लोगों पर लागू हो। भाजपा नेता ने कहा, ‘इस तरह के कानून की मांग संसद से सड़क तक उठानी चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम हर साल एक ऑस्ट्रेलिया और इजराइल जैसे देश बना रहे हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान के बाद सियासी गलियारों में हलचल बढ़ा दी है।

Related posts

Himachal Pradesh assembly election Live : हिमाचल में जीत से गदगद कांग्रेस को सताने लगा डर, प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य ने मुख्यमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

admin

MEA issues travel advisory for Indians In Canada बड़ी खबर : भारत सरकार ने कनाडा में भारतीय नागरिकों और छात्रों के लिए जारी की एडवाइजरी 

admin

Earthquake धरती हिली : दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, यूपी समेत उत्तर भारत में “तेज भूकंप के झटके”, दहशत में लोग घरों-ऑफिसों से निकल कर मेट्रो पुल के नीचे आ गए, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment