Earthquake धरती हिली : दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, यूपी समेत उत्तर भारत में "तेज भूकंप के झटके", दहशत में लोग घरों-ऑफिसों से निकल कर मेट्रो पुल के नीचे आ गए, देखें वीडियो - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
January 20, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश उत्तराखंड राष्ट्रीय

Earthquake धरती हिली : दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, यूपी समेत उत्तर भारत में “तेज भूकंप के झटके”, दहशत में लोग घरों-ऑफिसों से निकल कर मेट्रो पुल के नीचे आ गए, देखें वीडियो

यहां देखें वीडियो 👇

मंगलवार 24 जनवरी को आज देश के कई राज्यों में भूकंप आने से लोगों में दहशत फैल गई। इस भूकंप का मुख्य केंद्र नेपाल से शुरू हुआ दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा बिहार तक असर देखा गया। ‌ भूकंप के तेज झटकों से धरती हिल गई और लोगों में दहशत फैल गई। दिल्ली एनसीआर में मंगलवार को दोपहर 2:28 बजे 30 सेकेंड तक भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता 5.8 आंकी गई। दिल्ली में लोग घबराकर मेट्रो पुल के नीचे पहुंच गए।
जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में इतनी तीव्रता वाले भूकंप के झटके कई वर्षों के बाद महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके के बाद लोग घरों और ऑफिस से बाहर निकलकर खुले में आ गए। भूकंप का केंद्र नेपाल के कालिका से 12 किलोमीटर दूर था। इसका असर नेपाल, भारत और चीन तक पड़ा। नए साल के शुरुआत से लेकर अब तक राजधानी में भूकंप की यह तीसरी घटना है। भूकंप का असर दिल्ली-एनसीआर के अलावा उत्तराखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा के भी कुछ इलाकों में महसूस किए गए हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक धरती हिली है। राजधानी देहरादून में भूकंप के झटके महसूस हुए तो उधमसिंह नगर में भी धरती हिली है। भूकंप के ये झटके दोपहर 2.28 बजे महसूस हुए हैं। चिंता की बात ये है कि चमोली के भू धंसाव प्रभावित जोशीमठ में भी भूकंप के झटके आए हैं। यूपी के संभल, मुरादाबाद, अमरोहा और रामपुर में दोपहर करीब 2 बजकर 30 मिनट के आसपास बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। अचानक से धरती डोलने की वजह से लोग घरों से बाहर निकल आए। शाहजहांपुर में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। इसी के साथ बरेली में भी भूकंप के हल्के झटके आये हैं। वहीं, पिथौरागढ़ आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 5.8 मैग्नीट्यूड मापी गई है। चमोली जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने बताया कि भूकंप के हल्के झटके महसूस हुए हैं। कहीं से नुकसान की कोई सूचना नहीं है। बता दें कि 2 दिन पहले उत्तराखंड में 22 जनवरी को 3.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसके पहले उत्तरकाशी में 13 जनवरी की रात दो बजे भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

Related posts

यूपी चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी की

admin

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी ने लगाया नाइट कर्फ्यू, क्या-क्या रहेंगी पाबंदी, देखें शासनादेश

admin

First Corona Guidelines release 2022 : देश में कोरोना को लेकर केंद्र ने पहली गाइडलाइन जारी की, उत्तराखंड में भी एडवाइजरी जारी, यूपी में पुलिस कर्मियों के लिए मास्क पहनना हुआ अनिवार्य, हिमाचल में प्रिकॉश्नरी डोज का लगेगा फ्री कैंप

admin

Leave a Comment