Uttarakhand देहरादून नगर निगम स्थापना दिवस पर सीएम धामी ने ₹46 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
June 30, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तराखंड

Uttarakhand देहरादून नगर निगम स्थापना दिवस पर सीएम धामी ने ₹46 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून नगर निगम के 27वें स्थापना दिवस समारोह में शिरकत करते हुए शहर के विकास को नई गति देने वाली ₹46 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून को स्मार्ट, स्वच्छ और सुव्यवस्थित नगर बनाने के लिए राज्य सरकार निरंतर काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि नगर निगम की स्थापना से लेकर अब तक नगर के विस्तार, आधारभूत सुविधाओं के विकास, सड़क, पेयजल, स्वच्छता, पार्कों और शहरी सौंदर्यीकरण से जुड़े कामों में तीव्र गति आई है। नई परियोजनाओं के लोकार्पण से नागरिक सुविधाओं में और सुधार होगा तथा शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने निगम के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप काम करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने स्वच्छता, यातायात व्यवस्था और शहरी विकास में जनभागीदारी को भी महत्वपूर्ण बताया।

Related posts

प्रशासनिक फेरबदल: उत्तर प्रदेश में 10 आईएएस अफसरों के तबादले, कई जिलों के डीएम भी बदले गए, देखें लिस्ट

admin

(PMV) इंतजार खत्म : देश में आज सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार हुई लॉन्च, “कीमत 5 लाख से भी कम”, एक बार चार्जिंग में 200 किलोमीटर भरेगी फर्राटा

admin

Singer Pawan Singh attack : लाइव शो के दौरान पवन सिंह के चेहरे पर भीड़ ने पत्थर फेंक कर मारा, कार्यक्रम स्थल पर मची भगदड़, सिंगर को आया गुस्सा, मंच से ही ललकारा, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment