Uttarakhand देहरादून नगर निगम स्थापना दिवस पर सीएम धामी ने ₹46 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 13, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तराखंड

Uttarakhand देहरादून नगर निगम स्थापना दिवस पर सीएम धामी ने ₹46 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून नगर निगम के 27वें स्थापना दिवस समारोह में शिरकत करते हुए शहर के विकास को नई गति देने वाली ₹46 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून को स्मार्ट, स्वच्छ और सुव्यवस्थित नगर बनाने के लिए राज्य सरकार निरंतर काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि नगर निगम की स्थापना से लेकर अब तक नगर के विस्तार, आधारभूत सुविधाओं के विकास, सड़क, पेयजल, स्वच्छता, पार्कों और शहरी सौंदर्यीकरण से जुड़े कामों में तीव्र गति आई है। नई परियोजनाओं के लोकार्पण से नागरिक सुविधाओं में और सुधार होगा तथा शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने निगम के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप काम करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने स्वच्छता, यातायात व्यवस्था और शहरी विकास में जनभागीदारी को भी महत्वपूर्ण बताया।

Related posts

यह आम जनता और नए भारत के संकल्पों का बजट : सीएम धामी

admin

(World famous magician OP Sharma passes away) : खत्म हुआ जादूगरी का अध्याय : देश-विदेश में मशहूर जादूगर ओपी शर्मा ने दुनिया को कहा अलविदा, आखिरी प्रोग्राम में कहा था-“मैं रहूं न रहूं शो चलता रहेगा”

admin

केंद्रीय कैबिनेट बैठक : 3.5 करोड़ नौकरियों के अवसर, 1 लाख करोड़ रुपए की रोजगार प्रोत्साहन योजना को मोदी सरकार ने दी हरी झंडी

admin

Leave a Comment