Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 24, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

आजम खान के सपा विधायक को बाहर से ही लौटाने पर अखिलेश यादव ने कहा- ‘मुझे नहीं मालूम कौन मिलने गया था’

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान यूपी के सीतापुर जेल में बंद हैं। पिछले दिनों अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव ने जेल में पहुंचकर आजम खान से मुलाकात की थी। बताया जा रहा है कि आजम खान समाजवादी पार्टी से नाराज चल रहे हैं। इसी को लेकर आज सुबह लखनऊ से सपा विधायक और पूर्व मंत्री रविदास मल्होत्रा व अन्य नेता आजम खान से मिलने पहुंचे। लेकिन आजम ने जेल में ही सपा विधायक रविदास मल्होत्रा से मिलने से मना कर दिया। उसके बाद  मल्होत्रा और अन्य सपा नेता लौट आए। बाद में रविदास मल्होत्रा ने कहा कि आजम खान ने उन्हें मिलने का समय दिया था लेकिन जेल पहुंचने पर मना कर दिया। आजम खान के सपा विधायक को बिना मिले लौटाने के बाद सपा खेमे में हलचल मच गई। वहीं दूसरी ओर शाम को लखनऊ के गोसाईगंज पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से जब आजम के सपा विधायक रविदास मल्होत्रा को बिना मिले लौटाने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं मालूम कि उनसे कौन मिलने गया था, मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है’ । बता दें कि अखिलेश यादव ने गोसाईगंज में मृतक एसआई  रश्मि यादव के परिजनों से मुलाकात की । बता दें कि अमेठी के मोहनगंज थाने की महिला चौकी प्रभारी रश्मि यादव ने शुक्रवार को  फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

सीतापुर जेल में सपा विधायक रविदास मल्होत्रा

Leave a Comment