Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 29, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

VIDEO गुड़ी पड़वा पर महिलाओं ने पारंपरिक परिधान पहनकर मोटरसाइकिल पर सवार होकर रैली निकाली, वीडियो



देशभर में चैत्र नवरात्रि के आरंभ होने पर रविवार को महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा का पर्व भी धूमधाम के साथ मनाया गया। हर साल मुंबई और आसपास क्षेत्र में गुड्डी परिवार के दिन महिलाएं मोटरसाइकिल पर सवार होकर इस पर्व का जश्न मनाती हैं ।

रविवार को गुड़ी पड़वा के अवसर पर मुंबई शहर के विभिन्न स्थानों पर पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी महिलाएं बाइक पर सवार होकर शोभा यात्रा में शामिल हुईं, जबकि घरों में गुड़ी लगाई गई। गिरगांव, दादर, विक्रोली, गोरेगांव, कांदिवली और अन्य स्थानों पर बाइक रैलियां और जुलूस निकाले गए। महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने इस अवसर पर गुड़ी उठाई और मुंबई में महाराष्ट्र राजभवन में अपने निवास पर गुड़ी पूजन किया। राज्यपाल ने इस अवसर पर उपस्थित राजभवन के कर्मचारियों और अधिकारियों को गुड़ी पड़वा और नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।




गुड़ी पड़वा के दिन मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया। मोटरसाइकिल रैली में महिलाएं मराठी परिधान में रंग-बिरंगी साड़ियां पहनकर शामिल हुई, जबकि पुरुष मराठी टोपी पहनकर शामिल हुए। गिरगांव के श्री फड़के मंदिर के अद्भुत नजारा देखने को मिला। गुडी पड़वा का त्योहार पूरे महाराष्ट्र में मनाया जाता है। इसके साथ ही मराठी नया साल शुरू होता है। रैली में शामिल प्रतिभागी ने कहा कि गुड़ी पड़वा हमारे लिए वास्तविक नया साल है, इसलिए हम इसे मनाते हैं। गुड़ी पड़वा शांति, समानता, समृद्धि और विजय का प्रतीक है। प्रतिभागी सामुदायिक भावना से ओत-प्रोत थे। बाइक रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप पर प्रतिभागी थिरकते नजर आए।

Leave a Comment