लोकसभा में मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी को भावभीनी श्रद्धांजलि, ओम बिरला और अनिल बलूनी ने किया याद - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 12, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

लोकसभा में मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी को भावभीनी श्रद्धांजलि, ओम बिरला और अनिल बलूनी ने किया याद

संसद के मानसून सत्र के दौरान सोमवार को लोकसभा में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और गढ़वाल से पांच बार सांसद रहे मेजर जनरल (स्व.) भुवन चंद्र खंडूरी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उन्हें याद करते हुए कहा कि मेजर जनरल खंडूरी का संसदीय जीवन, जनसेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण हमेशा स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि सदन उनके योगदान को कभी नहीं भूल पाएगा।

गढ़वाल लोकसभा सांसद अनिल बलूनी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है कि उन्हें उसी लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है, जहां से मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी ने वर्षों तक जनता की सेवा की और अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। उन्होंने कहा कि खंडूरी के आदर्श, कार्यशैली और राष्ट्रसेवा का भाव उनके लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाली पीढ़ियां भी उनके जीवन, मूल्यों और सिद्धांतों से प्रेरणा लेती रहेंगी।

Related posts

भक्तों के लिए बाबा बद्रीनाथ धाम के कपाट भी वैदिक मंत्रोचार के साथ खोले गए, जयकारों से गूंज उठा मंदिर परिसर, देखें तस्वीरें

admin

महाकुंभ-2027 की तैयारियां तेज : सीएम धामी ने हरिद्वार के कायाकल्प की रखी नींव, गंगा कॉरिडोर की चार बड़ी परियोजनाओं का किया शिलान्यास

admin

Teachers Day शिक्षक दिवस पर राज्यपाल गुरमीत सिंह और सीएम धामी ने 19 शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को पुरस्कार प्रदान किए

admin

Leave a Comment