August 20, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

Odisha CM Navin Patnayak meet PM Modi : ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पीएम मोदी से की मुलाकात

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने गुरुवार को मुंबई में शरद पवार और उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। वहीं दूसरी ओर राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात की। पीएम मोदी से मुलाकात करने के बाद लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जहां तक मेरा संबंध है, तीसरे मोर्चे की कोई संभावना नहीं है।

नवीन पटनायक ने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ओडिशा की मांग के बारे में चर्चा की। मैंने उनसे श्री जगन्नाथ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के बारे में बात की जिसे हम पुरी में स्थापित करना चाहते हैं, एयरपोर्ट पर सीमा चिन्हित किया गया है। भुवनेश्वर में अभी काफी ट्रैफिक हो रहा है तो हम वहां का विस्तार करना चाहते हैं, प्रधानमंत्री ने मदद करने का आश्वासन दिया है।

Leave a Comment