भाजपा से 6 साल के लिए निकाले जाने के बाद नूपुर शर्मा ने जारी किया बयान, सोशल मीडिया पर नहीं थम रहा प्रतिक्रियाओं का दौर - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 5, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

भाजपा से 6 साल के लिए निकाले जाने के बाद नूपुर शर्मा ने जारी किया बयान, सोशल मीडिया पर नहीं थम रहा प्रतिक्रियाओं का दौर

पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी करने के बाद आज दोपहर हाईकमान ने भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा को पार्टी से 6 साल के लिए सस्पेंड कर दिया। ‌ इनके साथ दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रभारी नवीन जिंदल को भी निलंबित कर दिया गया है। भाजपा हाईकमान की कार्रवाई के बाद नूपुर शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। ‌ट्विटर पर अपना बयान जारी कर उन्होंने कहा, “मैं पिछले कई दिनों से टीवी डिबेट पर जा रही थी, जहां रोजना मेरे आराध्य शिव जी का अपमान किया जा रहा था। मेरे सामने यह कहा जा रहा था कि वो शिवलिंग नहीं फव्वारा हैं, दिल्ली के हर फुटपाथ पर बहुत शिवलिंग पाए जाते हैं जाओ जा के पूजा कर लो। मेरे सामने बार-बार इस प्रकार से हमारे महादेव शिव जी के अपमान को मैं बर्दाश्त नहीं कर पाई और मैंने रोष में आके कुछ चीजें कह दीं।‌अगर मेरे शब्दों से किसी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची हो तो मैं अपने शब्द वापस लेती हूं। मेरी मंशा किसी को कष्ट पहुंचाने की कभी नहीं थी। बता दें कि नूपुर शर्मा पर भाजपा की कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। ‌ 

यह भी पढ़ें–

Related posts

पीएम मोदी आज राष्ट्रीय प्रशिक्षण सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन

admin

दिल्ली में गर्म सियासत : डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की सीबीआई की पूछताछ के बीच ही उपराज्यपाल ने 12 आईएएस के तत्काल प्रभाव से किए ट्रांसफर

admin

(PM modi 2 days Gujarat visit) : विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान से पहले पीएम मोदी आज से दो दिवसीय दौरे पर गुजरात में रहेंगे, करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण करेंगे

admin

Leave a Comment