हादसे के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उत्तराखंड रवाना - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 12, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड राष्ट्रीय

हादसे के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उत्तराखंड रवाना

रविवार शाम उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हुए दर्दनाक हादसे में 26 श्रद्धालुओं की दुखद मौत हो गई ‌। यह सभी तीर्थयात्री मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के थे। यहां यमुनोत्री में दर्शन करने आए थे। दर्शन कर के लौटते समय बस खाई में गिर गई है। बताया जा रहा है कि ये हादसा यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर डामटा के पास हुआ है। बस में मध्य प्रदेश के 30 लोग सवार थे। हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई है। इस बात की पुष्टि सीएम पुष्कर धामी ने की है। हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक जताया है। हादसे के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में ही भोपाल से राजधानी देहरादून के लिए रवाना हो गए। ‌सोमवार सुबह सीएम शिवराज सिंह चौहान और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी घटनास्थल पर रवाना होंगे। इससे पहले एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे के बाद गहरा दुख करते हुए कहा कि उत्तराखंड में चारधाम की तीर्थयात्रा पर यमुनोत्री धाम जा रही बस के खाई में गिरने से मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के तीर्थयात्रियों की मृत्यु बेहद दुखद, पीड़ाजनक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को गहन दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मैं और मेरी टीम उत्तराखंड सरकार और स्थानीय जिला प्रशासन के सतत संपर्क में है। घायलों के इलाज और मृतकों के शव को मध्यप्रदेश लाने की व्यवस्था की जा रही है। 

Related posts

उत्तराखंड स्थित विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि की गई घोषित, शुभ मुहूर्त के साथ इस दिन खोले जाएंगे

admin

सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली आस, गिर गई महाराष्ट्र सरकार, उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘शिवसेना को कोई नहीं छीन सकता’

admin

Himachal Pradesh Shimla : शिमला में प्रॉपर्टी टैक्स में 4 फीसदी की गई बढ़ोतरी, अब लोगों पर ज्यादा पड़ेगा बोझ, भाजपा ने किया विरोध

admin

Leave a Comment