राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए एनपीएस कार्मिकों ने मनाया काला दिवस - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
February 15, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए एनपीएस कार्मिकों ने मनाया काला दिवस

देहरादून । राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत के आह्वान पर उत्तराखण्ड के समस्त एनपीएस कार्मिकों ने 1 अक्टूबर 2005 को उत्तराखंड में पुरानी पेंशन व्यवस्था बंद किये जाने के विरोध में शनिवार को काला दिवस मनाया गया। संयुक्त मोर्चा के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ डीसी पसबोला ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सभी 80,000 एनपीएस कार्मिकों से आव्हान किया गया था कि आज आप जिस भी विभाग, कार्यालय में सेवा दे रहे है वहां जरूर काला मास्क, काली पट्टी या #OPS अथवा #NPS GO BACK स्लोगन को पोस्टर में लिखकर काला दिवस मनाएं। डॉ पसबोला ने बताया कि इसी क्रम में आज सभी एनपीएस कार्मिकों ने काला दिवस मनाकर उत्तराखण्ड सरकार को पुरानी पेंशन बहाली का सन्देश इस उम्मीद के साथ काला दिवस के माध्यम से दिया कि उत्तराखण्ड सरकार एनपीएस कार्मिकों की पीड़ा को समझते हुए उत्तराखण्ड में शीघ्र ही पुरानी पेंशन जरूर बहाल करेगी।

यह भी पढ़ें– बॉलीवुड फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर ने देहरादून में सीएम धामी से की मुलाकात, बोले- उत्तराखंड के लोग बहुत अच्छे हैं👇👇

Related posts

Uttarakhand board result update: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट 25 मई को करेगा जारी, शिक्षा विभाग ने किया अपडेट

admin

रुड़की में सीएम धामी ने बाल गुरुकुलम के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का किया उद्घाटन

admin

PM Modi Birthday Celebration : ऋषिकेश में पीएम मोदी का जन्मदिवस धूमधाम के साथ मनाया गया, त्रिवेणी घाट पर प्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए किए महायज्ञ में सैकड़ों भाजपाइयों के साथ मौजूद रहे गणमान्य लोग

admin

Leave a Comment