मुंबई में मेट्रो पिलर का एक हिस्सा भरभराकर ऑटो रिक्शा और कार पर गिरा, हादसे में एक की मौत, तीन लोग घायल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 14, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

मुंबई में मेट्रो पिलर का एक हिस्सा भरभराकर ऑटो रिक्शा और कार पर गिरा, हादसे में एक की मौत, तीन लोग घायल

मुंबई के मुलुंड इलाके में शनिवार दोपहर एलबीएस रोड स्थित जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के पास बन रहे मेट्रो पिलर का एक हिस्सा अचानक गिर गया। यह हिस्सा नीचे से गुजर रहे ऑटो रिक्शा और एक कार पर गिरा।हादसे में ऑटो में सवार 3 से 4 लोग घायल हो गए। जबकि एक की मौत हो गई है। उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस, मेट्रो स्टाफ, वार्ड स्टाफ और 108 एम्बुलेंस सर्विस मौके पर मौजूद हैं। BMC का कहना है, ‘आज दोपहर 12.20 बजे जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी, LBS रोड, मुलुंड (W) के पास मेट्रो पिलर का एक हिस्सा गिरा। कंस्ट्रक्शन के दौरान मेट्रो पिलर का एक हिस्सा टूटकर एक रिक्शा पर गिर गया। मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस, मेट्रो स्टाफ, वार्ड स्टाफ और 108 एम्बुलेंस सर्विस मौके पर मौजूद हैं। ऑटो रिक्शा में 3-4 लोगों के घायल होने की संभावना है।’

हादसे के बाद का वीडियो सामने आया है, जिसमें सीमेंट का काफी बड़ा ढांचा गिरा हुआ नजर आ रहा है। ये ऑटो रिक्शा के पिछले हिस्से पर गिरा, जिससे गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसी पिचके ऑटो में एक शख्स नजर आ रहा है, जो चालक हो सकता है।

वहीं हादसे के बाद मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। कुछ लोग पिलर के नीचे दबे लोगों की मदद को आगे आए और उन्हें बचाने की कोशिश में जुट गए। इस हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया है।

Related posts

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच मोदी सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाई, 13 रुपये प्रति लीटर की जगह घटकर 3 रुपये प्रति लीटर किया

admin

भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश की शपथ लेंगे जस्टिस सूर्यकांत

admin

कुंभ-2027 की तैयारी तेज: हरिद्वार में एनएचएआई की सड़क परियोजनाएं बदलेंगी ट्रैफिक की तस्वीर

admin

Leave a Comment