अब एक बार फिर कैप्टन अमरिंदर और नवजोत सिंह सिद्धू सोशल मीडिया पर भिड़े - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 10, 2026
Daily Lok Manch
राजनीतिक

अब एक बार फिर कैप्टन अमरिंदर और नवजोत सिंह सिद्धू सोशल मीडिया पर भिड़े

पिछले एक साल से पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बीच जारी घमासान रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को एक बार फिर से दोनों नेताओं के बीच सोशल मीडिया पर जबरदस्त तकरार देखने को मिली। कैप्टन और सिद्धू ने एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। ‌बुधवार को दोनों नेताओं ने एक दूसरे पर तीखी टिप्पणी की। दरअसल, अमरिंदर सिंह ने कहा है कि वह एक नयी पार्टी बना रहे हैं और इसके नाम व चुनाव चिह्न को निर्वाचन आयोग की मंजूरी मिल जाने पर वह इसकी घोषणा करेंगे। साथ ही, उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के कई लोग उनसे संपर्क में हैं। इसके बाद सिद्धू ने अमरिंदर सिंह को ‘जयचंद’ करार देते हुए कहा कि वह मुख्यमंत्री के तौर पर बीजेपी और अकाली दल के साथ मिले हुए थे। वहीं अमरिंदर सिंह ने कहा कि अगर सिद्धू प्रदेश कांग्रेस को बर्बाद करने पर आमादा हैं तो वह उनके काम को आसान बना रहे हैं।

Related posts

पांच राज्यों में चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग और स्वास्थ्य मंत्रालय की हाईलेवल मीटिंग आज, हो सकता है बड़ा एलान

admin

स्वामी प्रसाद मौर्य को भाजपा का साथ छोड़ना पड़ा महंगा, 24 घंटे के अंदर ही जारी हुआ गिरफ्तारी का वारंट, जानिए क्या है मामला

admin

अयोध्या में रोड शो कर हनुमानगढ़ी की शरण में पहुंचे अखिलेश यादव ने रामलला के दर्शन न करने की बताई यह वजह

admin

Leave a Comment