Free Visa अब भारतीय नागरिक इन दो देशों में बिना वीजा के जा सकेंगे, इससे पहले श्रीलंका, थाइलैंड और मलेशिया ने भी भारत के लोगों के लिए फ्री वीजा का किया था एलान - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 18, 2026
Daily Lok Manch
Recent अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय

Free Visa अब भारतीय नागरिक इन दो देशों में बिना वीजा के जा सकेंगे, इससे पहले श्रीलंका, थाइलैंड और मलेशिया ने भी भारत के लोगों के लिए फ्री वीजा का किया था एलान

अब भारतीय नागरिकों को कन्या और ईरान जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं पड़ेगी। दोनों देशों ने खुद को वीजामुक्त देश (Visa-free Countries) बनाने का ऐलान कर दिया है। इससे भारतीयों के लिए वीजा-मुक्त देशों की सूची और लंबी हो गई है। इससे पहले श्रीलंका थाइलैंड और मलेशिया ने भी भारतीयों के लिए फ्री वीजा देने का एलान लान किया था। ‌ वियतनाम भी भारत के लोगों को फ्री वीजा देने की तैयारी जुटा हुआ है। हालांकि अभी वियतनाम सरकार ने इसका अधिकारी रूप से एलान किया है लेकिन उम्मीद की जा रही है जल्द ही वियतनाम भी भारतीयों के लिए फ्री वीजा पॉलिसी जारी कर देगा। अब बात करते हैं केन्या और ईरान की। केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने घोषणा की है कि उनके देश में आने वाले विदेशी लोगों को जनवरी 2024 से देश में प्रवेश करने के लिए वीजा की जरूरत नहीं पड़ेगी। ईरान ने भी अपने देश में आने वाले 33 देशों के यात्रियों के लिए वीजा की जरूरत को खत्म कर दिया है। इन 33 देशों में भारत भी शामिल है।

राष्ट्रपति रुटो ने साफ किया है कि उनकी यह नई कोशिश इलेक्ट्रॉनिक यात्रा अनुमति पत्र जारी करने में तेजी लाएगा। इससे वीज़ा के लिए आवेदन करने में समय लेने वाली प्रक्रिया खत्म होगी। साथ ही यह पर्यटन और अंतरराष्ट्रीय संबंधों को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा। सरकार की योजना है कि देश में प्रवेश प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए हाल ही में बनाए गए डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग किया जाए। केन्या की अर्थव्यवस्था ज्यादातर पर्यटन पर निर्भर है, यह देश अपने विविध परिदृश्यों और गतिशील संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। सरकार को उम्मीद है कि वीज़ा की जरूरत को खत्म करके अधिक विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा ईरान भारत सहित 33 अतिरिक्त देशों के यात्रियों के लिए वीज़ा की आवश्यकता को समाप्त करेगा, इस कदम का उद्देश्य पर्यटन को बढ़ाना और दुनिया भर से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करना है।

हाल ही में श्रीलंका, थाईलैंड और मलेशिया ने भारतीयों को वीजा-मुक्त प्रवेश देने का फैसला किया था। हेनले एंड पार्टनर्स के 2023 के लेटेस्ट पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार, भारतीय पासपोर्ट धारक अब 57 देशों की यात्रा बिना वीजा की समस्या के कर सकते हैं। इस सूची में वीज़ा-मुक्त यात्रा, वीज़ा-ऑन-अराइवल सुविधाएं और इलेक्ट्रॉनिक ट्रैवल ऑथराइज़ेशन (ईटीए) की पेशकश करने वाले देश शामिल हैं।

Related posts

शांति के लिए नोबेल पुरस्कार ह्यूमन राइट कार्यकर्ता नरगिस को दिया गया, महिलाओं की आजादी और हक के लिए उठाई आवाज, कई बार जेल भी गई, ईरान समेत दुनिया भर के कट्टरपंथियों की जमात को करारा जवाब

admin

Earthquake: तेज भूकंप के झटकों से दहला अफगानिस्तान, कई लोगों की मौत

admin

Uttarakhand आपदा: उत्तराखंड के नौगांव में फटा बादल, भारी तबाही, बाजार और घरों में घुसा पानी, राहत बचाव कार्य जारी,

admin

Leave a Comment