15 दिसंबर , शुक्रवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
June 4, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

15 दिसंबर , शुक्रवार का पंचांग और राशिफल

दिनांक:- 15 दिसम्बर 2023

🌺 आज का पंचांग 🌺

दिन:- शुक्रवार

युगाब्दः- 5125

विक्रम संवत- 2080

शक संवत -1945

अयन – याम्यायण (दक्षिणायन)

गोल – याम्यायण (दक्षिण गोल)

ऋतु – हेमन्त 

काल (राहु)- पूर्व दिशा

मास – अग्रहायण 

पक्ष – शुक्ल पक्ष

तिथि- तृतीया 

नक्षत्र – पू.षा.

योग – वृद्धि 

करण- तैतिल 

दिशा शूल- पश्चिम दिशा में

🌞सूर्योदय:- 6:35

🌑सूर्यास्त:- 5:10

🌞पाक्षिक सूर्य— ज्येष्ठा नक्षत्र में ।

🌸आने वाला व्रत व विशेष:- संक्रांति व्रत – रविवार ।

 🌻🌸 सांस्कृतिक कोष🌸🌻

           वैदिक साहित्य में ऋग्वेद के बाद शतपथ ब्राह्मण ग्रंथ का स्थान है ।

🌚 राहु काल:- प्रातः के 7:55 से 9:15 बजे तक ।

      🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺 

कमजोर समय और कठिन परिस्थिति ही व्यक्ति को महान बनाता है ।

15 दिसंबर का राशिफल—-

मेष 

आज आप स्वास्थ्य के चलते कुछ परेशान रह सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी विशेष काम का प्रयोजन मन में बन सकता है, जिसे पूर्ण करने के लिए आप किसी व्यक्ति से मिल सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। आज किसी पुराने कार्य के पूर्ण होने के कारण मन प्रसन्न रहेगा। पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। परिवार में आपके सम्मान में वृद्धि होगी।

वृषभ 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी नए कार्य की शुरुआत आज आप कर सकते हैं। आज पत्नी-बच्चों के लिए शॉपिंग आप कर सकते हैं, जिससे परिवार में माहौल शानदार रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में नए रास्ते प्राप्त होंगे। आज मन सकारात्मक सोच से भरा रहेगा। परिवार में चल रहे विवाद खत्म होंगे। कोई पुराना मित्र आज आपसे मिल सकता है। नया वाहन या मकान खरीदने का विचार आज आप बना सकते हैं।

मिथुन 

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। साथ ही आप किसी बड़े प्रोजेक्ट में भागीदारी कर सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति में लाभ के योग बनेंगे। साथ ही आप किसी महत्वपूर्ण निर्णय परिवार के लिए आज ले सकते हैं, जो आगामी समय में आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप नया वाहन ले सकते हैं। परिवार में कोई पुराना विवाद आज खत्म होगा।

कर्क 

आज आपका मन थोड़ा उदास रह सकता है। आपका कोई बड़ा काम पूरा न होने से आप थोड़ा परेशान नजर आएंगे। स्वास्थ्य को लेकर कुछ समस्याएं सामने आ सकती हैं। पत्नी व बच्चों के स्वास्थ्य और पढ़ाई की चिंता मन में बनी रहेगी। आर्थिक तौर से आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान हो सकता है। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। आज कोई बड़ा निर्णय न लें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है।

सिंह 

आज के दिन आपको कुछ नया करने का मन में प्लान बन सकता है। हालांकि, आर्थिक तौर से आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर धोखा दे सकते हैं। आज व्यापार में बड़ा रिस्क लेना आपके लिए ठीक नहीं होगा। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर मन अशांत रहेगा।

कन्या 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मिलना होगा, जिससे आंतरिक खुशी प्राप्त होगी। आज व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। पुराना बड़ा निवेश आज आपको लाभ पहुंचाने वाला है। आज के दिन आप कोई नया कार्य भी शुरू कर सकते हैं। पत्नी के लिए आज खरीदारी व बच्चों के लिए कोई बड़ा निवेश करने का मन में विचार बन सकता है।

तुला 

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आप अपने किसी पर्सनल कार्य को लेकर आज बहुत उत्सुक दिखाई देंगे। आपका कार्य पूर्ण हो जाने के कारण मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक तौर से आज कोई बड़ा लाभ आपको मिल सकता है। रुका हुआ धन प्राप्त होने से आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। पत्नी और बच्चों के साथ आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

वृश्चिक 

आज आप वाहन आदि के चलने में सावधानी रखें, नहीं तो चोट लग सकती है। आज व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम शुरू करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार लें। कार्य क्षेत्र में परिवर्तन करना आज आपके लिए ठीक नहीं होगा। किसी को बड़ी रकम उधार में देना आज आफत मोल लेना होगा। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पत्नी और बच्चों से चल रहे मतभेद दूर होंगे। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। बाहर की यात्रा आदि का विचार आज कैंसिल करें। यात्रा करने से बचें।

धनु 

आज आपके मन में कई प्रकार की शंकाएं उत्पन्न हो सकती हैं। स्वास्थ्य कारणों के चलते आज आप कुछ परेशान रह सकते हैं। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित दिखाई पड़ेंगे। व्यापार-व्यवसाय में किसी गरीबी व्यक्ति से धोखा मिल सकता है। आज कोई बड़ा निवेश करने से पहले अच्छी तरीके से विचार लें, नहीं तो नुकसान की संभावना है। परिवार में मतभेद बढ़ेंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार मन में बन सकता है।

मकर 

आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों के लिए प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे। आपके करीबी लोग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। बच्चों और पत्नी के लिए कोई बड़ा उपहार खरीद सकते हैं। नई प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने का मन में विचार बन सकता है। परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा।

कुंभ 

आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। बहुत दिन से चल रहे स्वास्थ्य कारणों के कारण आप परेशान रहेंगे। आज आपको स्वास्थ्य में लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक तौर से आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में किसी अपने का विशेष सहयोग प्राप्त होगा। नई प्रॉपर्टी व नए कार्य की आज शुरुआत आप कर सकते हैं। परिवार में आपसी मतभेद दूर होंगे। पत्नी से चल रही दूरियां खत्म होगी। बच्चों की पढ़ाई की चिंता मन में बनी रहेगी।

मीन 

आज आपको कोई नई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा, परंतु स्वास्थ्य को लेकर आप कुछ परेशान रह सकते हैं। शारीरिक थकावट व कमजोरी महसूस होगी। आर्थिक तौर से कुछ परेशानियां सामने आएंगे, लेकिन उन पर काबू पाना आपके लिए सहज होगा। आज कोई बड़ा निवेश न करें। प्रॉपर्टी आदि के लेनदेन में सावधानी रखें। वाहन आदि चलाने में सावधानी रखें। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता मन में बनी रहेगी।

Related posts

Chaitra Navratri Hindu Nav Samvatsar 2080 : सुख-समृद्धि-आराधना का पर्व : चैत्र नवरात्रि कल से, इस बार “शुक्ल योग और ब्रह्मयोग का शुभ संयोग”, मां दुर्गा “नौका” पर सवार होकर आएंगी, बदलेगा विक्रम संवत, नव संवत्सर की होगी शुरुआत, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

admin

Uttarakhand Badrinath Dham Door open : भगवान बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए पूरे विधि विधान के साथ खोले गए, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

admin

Indigo airlines big deal : इंडिगो airlines ने अब तक की सबसे बड़ी डील, एक साथ 500 विमानों को खरीदने का दिया आर्डर

admin

Leave a Comment