अब सीएम योगी ने यूपी के मदरसों पर लिया एक और बड़ा फैसला, अखिलेश सरकार का फैसला भी खत्म किया - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 14, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

अब सीएम योगी ने यूपी के मदरसों पर लिया एक और बड़ा फैसला, अखिलेश सरकार का फैसला भी खत्म किया

अपने दूसरे कार्यकाल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में मदरसों को लेकर सख्त रवैया अपनाया हुआ है। पिछले दिनों योगी सरकार ने मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य कर दिया था। अब योगी सरकार ने मदरसों पर एक और कड़ा फैसला लिया है। ‘बुधवार को सीएम योगी ने एलान करते हुए कहा कि अब उत्तर प्रदेश के मदरसों को कोई भी अनुदान नहीं दिया जाएगा। इसके साथ पूर्व की अखिलेश सरकार की बनाई नीति को यूपी सरकार ने खत्म भी कर दिया है । सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी इस फैसले पर मुहर लगा दी’। योगी सरकार के पिछले कार्यकाल में भी अनुदान नहीं दिया गया था। इस बार कैबिनेट ने भी इस प्रस्ताव को पास कर दिया है। अब कोर्ट जाकर भी मदरसों को कोई राहत नहीं मिलेगी। बता दें कि यूपी में मौजूदा समय में 558 मदरसों को सरकारी अनुदान दिया जा रहा है।

Related posts

बाहुबली मुख्तार अंसारी की भी विधानसभा चुनाव में हुई एंट्री, इस पार्टी से उतरेंगे मैदान में

admin

PM modi New looks : प्रधानमंत्री ने आज दो राज्यों की पहनी वेशभूषा: सुबह पीएम मोदी अरुणाचल प्रदेश के लिबास में तो दोपहर यूपी पहुंचने पर “तमिल लुक” में नजर आए

admin

Electric vehicles bumper Discount : सीएम योगी का बड़ा फैसला : अब सभी इलेक्ट्रिक वाहनों में मिलेगा डिस्काउंट, “कार की खरीद पर सीधे 1 लाख रुपए की छूट का किया एलान”

admin

Leave a Comment