मनमानी पर लगाम : सीएम योगी का यह नया आदेश मंत्रियों को जरूर परेशान करेगा  - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
June 10, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

मनमानी पर लगाम : सीएम योगी का यह नया आदेश मंत्रियों को जरूर परेशान करेगा 

आज बात करेंगे उत्तर प्रदेश के योगी सरकार के मंत्रियों की। इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पहले कार्यकाल की अपेक्षा मंत्रियों पर सख्ती शुरू कर दी है। पहले योगी ने अपने मंत्रियों को मनपसंद निजी सचिव रखने की मनमानी खत्म कर दी। यानी अब यूपी के मंत्री अपने पसंद के निजी सचिव नहीं रख पाएंगे। ‌ऐसे ही सीएम योगी ने मंत्रियों को फिजूलखर्ची न करने के लिए भी आदेश दिया है। यही नहीं योगी ने अपने मंत्रियों को यूपी से कहीं बाहर जाने पर भी जानकारी देनी होगी। कोई भी मंत्री अगर उत्तर प्रदेश से बाहर जा रहा है तो उसकी जानकारी उसे सीएम और पार्टी दोनों को देनी होगी। यानी अब मंत्रिमंडल के मंत्री बेवजह दौरे भी नहीं कर पाएंगे। अब यूपी सरकार का कोई भी मंत्री किसी भी काम से यूपी से बाहर जाता है तो उसे बताना होगा कि वो क्यों जा रहा है। दौरा सरकारी या निजी कोई भी हो, जानकारी देनी होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह नया आदेश संकेत दे रहा है कि यूपी के मंत्री इस बार मनमानी नहीं कर पाएंगे।

Related posts

सीएम योगी के आदेश पर मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि ने लिया बड़ा फैसला

admin

यूपी में ट्रक चालक बीच शहर में कार को कई किलोमीटर तक घसीटता गया, कार सवारों ने कूदकर बचाई जान, पीछे दौड़ती गई पुलिस ने ट्रक को रोका, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो

admin

UP CM Yogi Self Selfie VIDEO : “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने पहली बार मोबाइल फोन से अपनी सेल्फी ली

admin

Leave a Comment