Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 18, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर अब नया हाईटेक सिस्टम, देश में पहली बार लगाई जा रही ऐसी तकनीक

यूपी में एक्सप्रेस वे बनने के साथ हाईटेक की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इस नई तकनीक से एक्सप्रेस वे पर वाहन सवारों को अधिक सुरक्षा मिल सकेगी। ऐसे ही अब पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर नए हाईटेक सिस्टम पर काम शुरू हो गया है। ‌पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 4G और 5G वाईफाई एंड्राइड कम्युनिकेशन सिस्टम लगाने का काम शुरू हो गया है । एक्सप्रेस वे पर इस प्रकार का हाईटेक सिस्टम लगने वाला उत्तर प्रदेश देश में पहला राज्य बन गया है। ‌ इस सिस्टम के लगने के बाद पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कोई हादसा होने पर 3 मिनट के अंदर सुरक्षा रिस्पॉन्स मिलेगा। यह सिस्टम इतना हाईटेक होगा कि हादसा होने पर इसकी मदद से थाना, एंबुलेंस, क्रेन और स्वास्थ्य केंद्र पर एक साथ जानकारी पहुंच जाएगी। 340 किलोमीटर लंबा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे राजधानी लखनऊ के चांद सराय से शुरू होकर गाजीपुर के हैदरिया में समाप्त होता है। इसके साथ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर जिलों को जोड़ता है। 

Leave a Comment